फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में अमिताभ-सलमान को भारी नुकसान, कपिल भी हुए बाहर, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

Sat, 09 Nov 2019 12:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 09 Nov 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
BARC report Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show trp down
Salman, Amitabh and Kapil - फोटो : file photo

सीरियल की दुनिया की खबर रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक की है। इस बार भी टीआरपी के मामले में अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' और सलमान के 'बिग बॉस 13' को भारी नुकसान हुआ है। वहीं कपिल शर्मा भी टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। बार्क रिपोर्ट में देखिए इस बार कौन सा सीरियल टीआरपी के मामले में किस नंबर पर है।

BARC report Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show trp down
choti sardarni - फोटो : twitter

इस बार 'कुंडली भाग्य' सीरियल को फायदा हुआ है। पिछले हफ्ते यह शो दूसरे नंबर पर था लेकिन इस बार टीआरपी में उछाल देखा गया। बार्क रिपोर्ट में यह सीरियल इस बार नंबर एक की पोजीशन पर है। दूसरे नंबर पर 'छोटी सरदारनी' सीरियल है। पिछले हफ्ते यह नंबर एक पर था। 

BARC report Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show trp down
tarak mehta

तीसरे नंबर पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस हफ्ते भी नंबर तीन पर है। यह शो बीते कुछ वक्त से लगातार टॉप सीरियल्स की लिस्ट में बना हुआ है। चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC report Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show trp down
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

पिछले हफ्ते भी यह शो नंबर चार पर था। इस शो में इन दिनों कार्तिक अपने बेटे कायरव की नाराजगी दूर करने में लगा हुआ है। यहां तक कि वह कायरव के नए पापा बनकर रूप बदलकर भी घर पर रह रहा है ताकि वह कायरव की नफरत दूर कर सके। 

विज्ञापन
BARC report Amitabh Bachchan KBC11 Salman Khan Bigg Boss 13 Kapil Sharma show trp down
Kumkum Bhagya - फोटो : file photo

पांचवें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है। इस सीरियल को इस हफ्ते फायदा हुआ है। पिछले हफ्ते टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में नहीं था लेकिन इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा' शो को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया। इस बार भी अमिताभ बच्चन का शो 'केबीसी' टॉप पांच से बाहर है। वहीं सलमान का शो 'बिग बॉस' जब से शुरू हुआ है तब से टीआरपी में कुछ खास फर्क नहीं देखा गया। एक बार भी टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट तक नहीं पहुंच पाया। 

पिछले हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स
1. छोटी सरदारनी
2. कुंडली भाग्य
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
5. द कपिल शर्मा शो 

यह भी पढ़ें- छोटे पर्दे पर राम का किरदार निभा मशहूर हुए ये छह सितारे, आपके पसंदीदा कौन से हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed