पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के घर में आने के बाद सबसे पहले उन्होंने रश्मि देसाई (Rashami Desai) को अरहान खान की सच्चाई बताई। पारस ने रश्मि से कहा कि 'तुम्हारी पीठ पीछे वह कह रहा था कि तुम सड़क पर आ गई थीं और तुम्हारे बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस था।' पारस की बात सुनकर पहले तो रश्मि चौंक गई। इसके बाद रश्मि ने जो कहा उसे सुनकर घरवाले हैरान रह गए। रश्मि ने खुलेआम घरवालों के बताया कि अरहान खान ने जो भी कहा उसमें कितनी सच्चाई है।
Bigg Boss 13: अरहान के बयान के बाद रश्मि का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'तीन साल पहले हो गई थी दिवालिया'
रश्मि देसाई ने कहा- 'साल 2016 में मैं दिवालिया हो गई थी। मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं था। सामान्य स्थिति में वापस आने के लिए मैंने बहुत काम किया। इसमें मेरी मदद अरहान ने ही की।' रश्मि के इस जवाब के बाद पारस ने कहा- 'इसे कहते वक्त यह तो ध्यान रखना चाहिए कि नेशनल टेलीविजन पर क्या कहना है और क्या नहीं?' पारस के यह कहने के बाद रश्मि ने अरहान से अकेले में बात की। तब रश्मि ने अरहान से कहा- 'पारस ठीक कह रहा है। उसके कहने का मतलब है कि तुमने जो किया वो किया लेकिन इस तरह से मत कहो।'
दरअसल, सलमान खान के खुलासे के बाद अरहान ने शेफाली बग्गा से बात करते हुए रश्मि के बारे में यह बात कही थी। अरहान ने कहा था- 'रश्मि देसाई खत्म हो चुकी थी। जब मैं उससे मिला था तो उसके अकाउंट में जीरो बैलेंस था। मैं उसे वहां से यहां तक कैसे लेकर आया हूं, वो मैं ही जानता हूं।' रश्मि दिवालिया होने की बात को एक टास्क के दौरान भी स्वीकर चुकी हैं। इस टास्क में रश्मि के बारे में दो सही और एक गलत बात लिखी थी। तब रश्मि ने घरवालों के सामने पढ़कर बताया था कि इसमें से क्या झूठ है और क्या सच।
रश्मि ने खुलेतौर पर पहली बार अपने बैंकरप्ट होने की बात स्वीकारी है। हालांकि अरहान के बयान पर रश्मि के भाई ने प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने इस बयान को छवि खराब करने वाला बताया था। रश्मि के भाई गौरव देसाई ने कहा था- 'मेरी बहन कभी भी सड़क पर नहीं आई थी। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा कि यह इंसान इस तरह की बातें करके रश्मि की छवि को क्यों नुकसान पहुंचा रहा है। अपने पार्टनर के मुंह से यह सब सुनना कोई साधारण बात नहीं है। इससे पहले 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे वैसे ही हम लोग परेशान हैं ऊपर से इस तरह की बात। यह सब बेतुकी बातें हैं।'
आपको बता दें, पारस छाबड़ा की घर में वापसी के बाद घर का माहौल एक बार फिर से बदल गया है। पारस के आते ही माहिरा के तेवर बदल गए हैं जिससे शहनाज परेशान हैं। वहीं विशाल आदित्य सिंह के खिलाफ घरवाले हो गए हैं। पारस के आते ही विशाल के साथ उनका झगड़ा भी हुआ। पारस सीक्रेट रूम में भी इस बात से खफा दे कि वह माहिरा को गले लगा रहे हैं और किस कर रहे हैं। शो में आने के बाद पारस ने माहिरा को भी इसके लिए डांट लगाई।
जेनिफर विंगेट की जान बचाते हुए घायल हो गए शिविन नारंग