{"_id":"5df3360a8ebc3e8815290131","slug":"bigg-boss-13-madhurima-tuli-mother-talks-about-relationship-with-vishal-aditya-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: शो में विशाल को Kiss करती दिखी थीं मधुरिमा, अब मां ने खोली रिश्ते की सच्चाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: शो में विशाल को Kiss करती दिखी थीं मधुरिमा, अब मां ने खोली रिश्ते की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
madhurima tuli's mother
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' में विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को लाकर मेकर्स ने शो को और रोमांचक बना दिया। मधुरिमा जब शो में पहुंचीं तो माना जा रहा था कि दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं लेकिन अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। दोनों कई बार बहुत प्यार से बात करते हैं और फिर अगले ही पल झगड़ने लगते हैं। इन सबके बीच मधुरिमा की मां विजय पंत तुली का बयान आया है।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
मधुरिमा की मां ने कहा कि 'अगर मधुरिमा खुश है तो मैं भी खुश हूं। वो उसे फिर से अपनी जिंदगी में लाना चाहती हैं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।' मधुरिमा की मां ने आगे कहा कि 'जिस तरह से शो में वो हर पल अपने रिश्ते को बदलते दिख रहे हैं उससे वो अपनी नादानी का सबूत दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे को बेवकूफ बना रहे हैं।'
3 of 5
Bigg boss 13
- फोटो : social media
मधुरिमा की मां कहती हैं कि 'वे दोनों एडल्ट हैं। हर रिश्ते में कुछ ना कुछ त्याग करना पड़ता है। उन्हें अपना ईगो खत्म करना होगा। हर दूसरे पल ऐसा दिखाई देता है कि उनका ईगो बहुत बढ़ा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vishal Singh, Madhurima Tuli
- फोटो : social media
मधुरिमा तुली और विशाल सिंह अपने पुराने रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में बिग बॉस के घर में ये दोनों कभी एक-दूसरे से लड़ते हैं तो कभी प्यार जताते नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : Social Media
बीते दिनों मधुरिमा, विशाल को किस करने की वजह से सुर्खियों में थीं। हालांकि इसके बाद दोनों फिर से झगड़ते दिखे। मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के इस झगड़े को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फर्जी कहा क्योंकि शो में झगड़ा करने के बाद दोनों एक-दूसरे से माफी मांगते हैं। साथ ही विशाल, मधुरिमा से कहते भी हैं कि वह उन्हें टास्क जीताने में उनका साथ दे रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।