फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माहिरा शर्मा पर लगा दादासाहब फालके अवॉर्ड का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का आरोप, अब दिया ये जवाब

Tue, 25 Feb 2020 08:55 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 mahira sharma statement on her fake dada saheb phalke international film festival award
Mahira Sharma - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने शो से काफी लोकप्रियता हासिल की । शो से बाहर आने के बाद माहिरा एक बड़े मामले में फंस गई हैं । उन्होंने कुछ दिन पहले एक फोटो शेयर कर लिखा था कि उन्हें दादासाहब फालके अवॉर्ड मिला है । यह अवॉर्ड उन्हें बिग बॉस की सबसे फैशनेबल कंटेस्टेंट होने पर दिया गया । अब इस सर्टिफिकेट को फर्जी बताया जा रहा है । 

bigg boss 13 mahira sharma statement on her fake dada saheb phalke international film festival award
Mahira Sharma - फोटो : Instagram

उनके दावे को दादासाहब फालके की टीम ने झूठा बताया । इसके बाद से माहिरा शर्मा लगातार खबरों में हैं । अब उनकी तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है । माहिरा शर्मा ने कहा, 'दादासाहब फालके की टीम ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी किया था । मैं माहिरा शर्मा आपको बताना चाहती हूं कि मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप बेबुनियाद और असत्य हैं ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Okay so the world has been talking about it since last night, here is my reply which is 100 percent true and honest..@premalmehtaofficial

A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة 💫 (@officialmahirasharma) on

bigg boss 13 mahira sharma statement on her fake dada saheb phalke international film festival award
Mahira Sharma - फोटो : twitter

माहिरा के इस दावे पर DPIFF की ऑफिशियल टीम ने कहा था कि किसी भी टीम मेंबर ने माहिरा को यह सर्टिफिकेट नहीं दिया है । माहिरा ने नकली सर्टिफिकेट बनाया है । माहिरा की इस हरकत को गलत बताते हुए टीम ने उनके खिलाफ एक इंटीमेशन लेटर जारी किया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 mahira sharma statement on her fake dada saheb phalke international film festival award
Mahira Sharma - फोटो : twitter

टीम ने इस तरह की गलत पीआर एक्टिविटीज करने के लिए दो दिनों के अंदर माहिरा से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है । टीम ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, हालांकि अब इस पर माहिरा शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है ।

विज्ञापन
bigg boss 13 mahira sharma statement on her fake dada saheb phalke international film festival award
Mahira Sharma - फोटो : twitter

माहिरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बाताया कि दादासाहब फालके टीम के प्रमल मेहता की ओर से उनके पास मेल आया था । इस मेल के जरिए उन्होंने मुझे बिग बॉस की मोस्ट फैशनेबल का कंटेस्टेंट का अवॉर्ड देने की जानकारी दी थी । इसके बाद मेरे मैनेजर ने ये अवॉर्ड रिसीव किया । उस वक्त मैंने अपनी मीडिया बाइट भी दी थी । फिर मैंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अवॉर्ड की तस्वीर लगाई थी । इसलिए मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं ।

श्रीदेवी की दूसरी बरसी पर भावुक हुए बोनी, दिनभर इसलिए अकेले जान्हवी के साथ गुजारा वक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed