फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: चार साल पहले अक्षय संग रोमांस कर चुकी हैं मधुरिमा, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 15 Jan 2020 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 madhurima tuli romance with akshay kumar in baby film video viral
akshay kumar, madhurima tuli - फोटो : social media

'बिग बॉस' में आने के बाद कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी में और बढ़ोत्तरी हो जाती है। ऐसे में उन कंटेस्टेंट के पुराने वीडियो भी वायरल होने लगते हैं। अब मधुरिमा तुली का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

bigg boss 13 madhurima tuli romance with akshay kumar in baby film video viral
akshay kumar, madhurima tuli - फोटो : social media

मधुरिमा का ये वीडियो चार साल पहले का है। उन्होंने फिल्म 'बेबी' में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। उनके किरादर का नाम अंजलि होता है। 'बेबी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई लेकिन इससे मधुरिमा को कोई खास पहचान नहीं मिली। अब जब मधुरिमा बिग बॉस में हैं तो उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

bigg boss 13 madhurima tuli romance with akshay kumar in baby film video viral
akshay kumar, madhurima tuli - फोटो : social media

वीडियो की शुरुआत में अक्षय और मधुरिमा बाइक राइडिंग करते हैं। इसके बाद वो समुद्र किनारे एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं। फिल्म में मधुरिमा का किरदार बहुत छोटा था। इस वजह से भी उन्हें इससे कोई पहचान नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 madhurima tuli romance with akshay kumar in baby film video viral
akshay kumar, madhurima tuli - फोटो : social media

शो में मधुरिमा के अब तक के सफर के बारे में बात करें तो अभी तक उनका खेल काफी कमजोर नजर आया है। मधुरिमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी बिग बॉस का हिस्सा हैं। विशाल से मधुरिमा के अक्सर झगड़े होते रहते हैं। दोनों अपने झगड़े और प्यार से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 madhurima tuli romance with akshay kumar in baby film video viral
akshay kumar, madhurima tuli - फोटो : social media

सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आज मधुरिमा और विशाल बुरी तरह लड़ेंगे। वीडियो में मधुरिमा, विशाल से कहती हैं, 'जाकर शक्ल देख अपनी बहन जी।' विशाल कहते हैं, 'आ गई अपनी औकात पर।' इसके बाद विशाल मधुरिमा पर पानी फेंकते हैं और मधुरिमा भी विशाल पर पानी फेंकती हैं। पानी उनके माइक और कैमरे पर भी पड़ता है, जिसके लिए बिग बॉस दोनों को चेतावनी देते हैं।

Bigg Boss 13: झगड़े के बाद मधुरिमा ने विशाल को पीट-पीटकर तोड़ा फ्राईपैन, रोने लगीं रश्मि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed