फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: जेल में बंद होने के बाद भी नहीं सुधरीं मधुरिमा, फ्राईपैन से मारने के बाद अब फेंका पानी

Fri, 17 Jan 2020 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli again thrown water on Vishal Aditya Singh
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) लिविंग एरिया में मौजूद जेल में बंद हैं। इन दोनों को जेल में बंद उस वाकया के बाद किया गया जिसमें मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपैन से मारा और विशाल ने उनपर पानी फेंका। 'बिग बॉस' के आदेशानुसार ये लोग 'वीकेंड का वार' तक जेल में ऐसे ही बंद रहेंगे। इस दौरान मधुरिमा तुली ने फिर से कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर घरवाले भी हैरान रह गए। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli again thrown water on Vishal Aditya Singh
Shefali Jariwala - फोटो : voot

17 जनवरी को प्रसारित एपिसोड में विशाल-मधुरिमा एक दूसरे से फिर से झगड़ते दिखे। दोनों सजा के तौर पर जेल में बंद हैं, हालांकि कुछ चीजों के लिए उन्हें बाहर निकलने की इजाजत है। शो में दिखाया गया था कि मधुरिमा जेल में थीं और विशाल पानी भरने के लिए बाहर आए थे। वहीं शेफाली जरीवाला खाना बना रही थीं। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli again thrown water on Vishal Aditya Singh
Madhurima Tuli - फोटो : voot

शेफाली ने मधुरिमा को समझाने की कोशिश की जो उन्होंने विशाल के साथ किया वो गलत था। इस पर मधुरिमा भड़क गईं। मधुरिमा ने कहा- 'आप मुझे मत बताइए बार बार। खून नहीं निकला है उसके और मैं उसे सॉरी नहीं बोलूंगीं।' इसके बाद विशाल आते हैं और शेफाली से कहते हैं- 'सबको अपने कर्मा का फल मिलेगा।' विशाल के ये कहते ही उनकी मधुरिमा से बहस शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli again thrown water on Vishal Aditya Singh
Madhurima Tuli - फोटो : voot

इसके बाद रश्मि आती हैं और विशाल को जेल में बंद कर देती हैं। विशाल के जेल में जाते ही मधुरिमा बाहर आती हैं और बोतल में पानी भरती हैं। इस दौरान सब विशाल से कहते हैं कि 'चुप हो जाओ।' जवाब में विशाल कहते हैं कि 'मैं उससे बात नहीं कर रहा और न ही उसे बोल रहा हूं। इतनी देर में मधुरिमा आती हैं और विशाल पर पानी फेंक देती हैं।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli again thrown water on Vishal Aditya Singh
Madhurima and Aarti Singh - फोटो : voot

मधुरिमा को ऐसा करता देख रश्मि और शेफाली उन पर नाराज भी होती हैं। इसके बाद वह तुरंत मधुरिमा को दोबारा जेल में बंद कर देती हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' ने इन दोनों को घर में 'वीकेंड का वार' तक जेल में बंद रहने की सजा दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान विशाल-मधुरिमा पर क्या फैसला लेते हैं।

Bigg Boss 13: चार महीने में सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में चले ये पांच दांव, शहनाज-रश्मि से खेला गेम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed