फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: चार महीने में सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में चले ये पांच दांव, शहनाज-रश्मि से खेला गेम

Fri, 17 Jan 2020 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla 5 Strategy in house involve Rashami Desai and Shehnaz Kaur Gill
Siddharth, Shehnaz and Rashami - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) घर के सबसे मजबूत दावेदार हैं। शो में अपने खेल और खेल की रणनीति से उन्होंने शो में बीते चार महीने से जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है। यहां तक कि उन्हें एंग्री यंग मैन भी कहा गया। खास बात है 'बिग बॉस' में उनका सभी से झगड़ा हुआ बावजूद इसके उनके खेल की सभी तारीफ करते रहे। यहां तक कि घर के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो हर कोई उनका नाम लेने में एक बार भी पीछे नहीं हटा। शो के फिनाले में अब महज एक महीना बचा है। ऐसे में आज हम आपको सिद्धार्थ शुक्ला के ऐसे पांच दांव बताते हैं जो बीते चार महीनों में उन्होंने चले। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla 5 Strategy in house involve Rashami Desai and Shehnaz Kaur Gill
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : voot

आसिम से दोस्ती
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की दोस्ती शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीतने लगी थी। ये दोनों शो में एक दूसरा का हमेशा समर्थन करते थे। इन दोनों की दोस्ती न केवल शो के अंदर बल्कि बाहर भी हिट थी। हमेशा एक साथ बैठना,मस्ती मजाक करते रहना। आसिम से सिद्धार्थ की ये मजबूत दोस्ती उनका घर में पहला दांव था। हालांकि इन दोनों की दोस्ती अब टूट चुकी है। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla 5 Strategy in house involve Rashami Desai and Shehnaz Kaur Gill
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि से बवाल
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का सीरियल 'दिल से दिल तक' हिट हुआ था। इस शो के दौरान रश्मि और सिद्धार्थ की नोंकझोक की खबरें आईं। शो की शुरुआत से ही इन लोगों ने इस नोंकझोक को भुनाने की कोशिश की। सिद्धार्थ का घर में यह दूसरा दांव था जो अब भी बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla 5 Strategy in house involve Rashami Desai and Shehnaz Kaur Gill
Siddharth and Paras - फोटो : twitter

पारस से दोस्ती
आसिम से दोस्ती टूटने के बाद सिद्धार्थ की तरफ पारस छाबड़ा का आना तीसरा दांव हैं। पारस पहले सिद्धार्थ से खूब झगड़ते थे लेकिन आसिम से दोस्ती टूटने के बाद उन्होंने सिद्धार्थ से हाथ मिला लिया। शो में सिद्धार्थ शहनाज के अलावा पारस छाबड़ा और माहिरा के साथ ज्यादा बातचीत करते हुए दिखते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla 5 Strategy in house involve Rashami Desai and Shehnaz Kaur Gill
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

एंग्री यंग मैन  
घर में सिद्धार्थ शुक्ला का हर किसी से झगड़ा हुआ। यहां तक कि छोटी छोटी बातों में भी वो गुस्सा हो जाते थे। इस व्यवहार की वजह से सिद्धार्थ को घर में एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा। यहां तक कि सिद्धार्थ ने अपनी इस छवि को स्वीकारते हुए खूब भुनाया भी। ये सिद्धार्थ का घर में चौथा दांव था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed