फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: देर रात घर से बाहर हुईं माहिरा शर्मा, सभी घरवालों के सामने फूट फूटकर रोईं

Fri, 14 Feb 2020 12:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 14 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news before finale Mahira Sharma evicted Aarti Singh  Shehnaz become finalist
Mahira Sharma - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से ठीक एक दिन पहले माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बाहर हो गई हैं। माहिरा के अलावा बेघर होने के लिए आरती सिंह और शहनाज कौर गिल नॉमिनेटेड थीं। माहिरा को घर से बाहर निकालने की प्रकिया भी थोड़ी अलग थी। 'भूत' फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सबसे पहले घरवालों को डराया। इसके बाद माहिरा को अपने साथ घर के बाहर ले गए।

Bigg Boss 13 latest news before finale Mahira Sharma evicted Aarti Singh  Shehnaz become finalist
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

'बिग बॉस' ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को सीक्रेट रूम में बुलाकर सीक्रेट टास्क दिया था। जिसमें उन्हें फोन पर जो भी कहा जा रहा था उस तरह से घरवालों को डराना था। बिग बॉस ने भी कहा था कि इस बात का ध्यान रखना है कि घरवालों को इसके बारे में पता नहीं चले। आप सिद्धार्थ शुक्ला को ये बात बता सकते हैं और उनकी मदद ले सकते हैं।'

Bigg Boss 13 latest news before finale Mahira Sharma evicted Aarti Singh  Shehnaz become finalist
Vicky Kaushal - फोटो : twitter

घर में अजीगरीब हरकतें होने लगीं। सभी घरवाले डर गए। तभी विक्की कौशल घर के अंदर आए और बताया कि उनकी फिल्म भूत रिलीज होने वाली है। इसी का प्रमोशन करने के लिए घर के अंदर आए हैं। साथ ही बताया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को भी वो अपने साथ बाहर लेकर जाएंगे। विक्की ने सभी को नंबर लिखे हुए काला कपड़ा दिया। सभी को कहा कि मेज पर जो नंबर लिखे हैं और उनके पास जो नंबर हैं उसी के अनुसार काले कपड़े को रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news before finale Mahira Sharma evicted Aarti Singh  Shehnaz become finalist
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

सभी ने ऐसा ही किया। इसके बाद कुछ सेकेंड के लिए लाइट्स बंद हुई और काले कपड़े पर माहिरा का नाम आया। माहिरा अपना नाम सुनते ही भावुक हो गईं। पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ के गले लगकर खूब रोई भी। यहां तक कि माहिरा ने पारस से ये भी कहा कि मेरा टॉप चार में जाने का सपना टूट गया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news before finale Mahira Sharma evicted Aarti Singh  Shehnaz become finalist
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

माहिरा के बेघर होते ही बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि आप सभी छह कंटेस्टेंट्स फाइनलिस्ट हैं। 'बिग बॉस सीजन 13' के फाइनलिस्ट इस बार पांच नहीं बल्कि छह लोग हैं। ये छह कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं।

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले देखें रश्मि का सफर, सलमान के साथ एड फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed