सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों सुर्खियों में है। टीआरपी के मामले में भी सलमान खान का ये शो कई सीरियल्स को मात दे रहा है। वहीं बिग बॉस 13 में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स हैं जो दर्शकों के सबसे ज्यादा पसंदीदा बन गए हैं। उनमें से एक टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला भी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर में अपने गुस्सैल चरित्र की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन वह दर्शकों के प्रिय बने हुए हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ का जबरा फैन है ये किताब बेचने वाला, शो देखने के लिए रोज करता है ये काम
ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो सड़क पर किताब बेचने वाले का है। वीडियो में टेलीविजन कलाकार जय भानुशाली किताब बेचने वाले से बिग बॉस के बारे में पूछते हैं। जिस पर वह शख्स कहता है हां वह बिग बॉस रोज देखता है। इसके बाद जय भानुशाली उससे पूछते हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को क्यों पसंद करते हैं ? इस पर किताब बेचने वाला यह शख्स कहता है कि सिद्धार्थ शुक्ला सही के लिए खड़े होते हैं, इसलिए वह उन्हें पसंद करता है।
इसके बाद ही किताब बेचने वाले शख्स ने ये भी कहा कि अगर वह समय पर बिग बॉस 13 नहीं देख पाता है तो वह अगले दिन सुबह देखता है। शख्स की ये बात सुनकर जय भानुशाली भी हैरान रह जाते हैं। किताब बेचने वाले इस शख्स के वीडियो को जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने ट्विटर पर साझा किया है। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे कहे हैं। पता हो कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की दोस्ती अब टूट चुकी है। शो की शुरुआत में दोनों की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिली लेकिन अब दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। यहां तक कि दोनों का घर में कई बार झगड़ा भी हुआ। अब घरवालों को तीन महीने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का ऐसा रूप देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद घरवालों को बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
#SidharthShukla #BiggBoss13 #JayBhanushali @jaybhanushali0 asked this guy who is his favourite pic.twitter.com/CNeknpeOTj
— Mahhi vij (@VijMahhi) 28 December 2019
'वीकेंड का वार' में महज चंद घंटे बचे है। 'वीकेंड का वार' से पहले बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी को अचानक घर में देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित आसिम और सिद्धार्थ से बात करते हैं। इसी दौरान रोहित कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे सिद्धार्थ उनके सामने रोने लगते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित आते ही सिद्धार्थ शुक्ला के सिर पर हाथ रखते हैं और कहते हैं- 'क्यों इतना गुस्सा यार?' इसके बाद सिद्धार्थ और आसिम से एक साथ बात करते हुए रोहित नजर आ रहे हैं। रोहित कहते हैं- 'मैं इतना तो जानता हूं कि तुम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हो। कहीं न कहीं आप दोनों ने वो दायरा तोड़ दिया है। आपकी दोस्ती इतनी अच्छी थी कि दायरा टूट गया।'
आसिम कुछ कहते हैं। इसके बाद रोहित कहते हैं- 'बेटा सुन, उसकी आंख में आंसू हैं।' दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला को दिखाते हैैं। सिद्धार्थ आसिम और रोहित के सामने रो रहे होते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि रोहित शेट्टी सिद्धार्थ और आसिम के दोस्ती फिर से करवाने घर आए हैं। अब ये दोस्ती दोबारा होती है या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में आते ही रोहित शेट्टी ने कही ऐसी बात, आसिम के सामने ही रो पड़े सिद्धार्थ