फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदुस्तानी भाऊ ने दिखाया शहनाज को आइना, सपोर्ट मिलते ही हिमांशी ने बहाए खुशी के आंसू

Sat, 09 Nov 2019 04:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 09 Nov 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Hindustani Bhau Angry on Shehnaz Gill in Salman Khan Show
हिंदुस्तानी भाऊ, शहनाज गिल, हिमांशी खुराना - फोटो : Social Media

बिग बॉस के सीजन 13 को शुरू हुए एक महीना बीत जाने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो सभी घरवालों के चहेते बने हुए हैं, चाहे वह पारस-सिद्धार्थ शुक्ला हो या बाकी घरवाले। भाऊ का निराला अंदाज सभी को भा रहा है। ऐसे में भाऊ कुछ भी करें वो लाइमलाइट बटोर ही ले जाते हैं। बीते दिन भाऊ ने अपनी साथी कंटेस्टेंट, पंजाब की कटरीना कैफ को आइना दिखाया। भाऊ ने नकली टास्क के दौरान शहनाज को जमकर खरी खोटी सुनाई।

Bigg Boss 13 Hindustani Bhau Angry on Shehnaz Gill in Salman Khan Show
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

दरअसल बीते दिन रश्मि देसाई और देवोलीना ने एंट्री लेने के बाद घरवालों से कहा कि बिग बॉस ने उन्हें एक कार्य की जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत एक न्यूजरूम के जरिए बीते दिनों की सारी खबरें देनी होंगी। इस टास्क का होस्ट तहसीन पूनावाला को बनाया गया। टास्क शुरू करते हुए पूनावाला ने पहले शहनाज को बुलाया। शहनाज ने पहले सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ भड़ास निकाली और उसके बाद हिमांशी खुराना को भला बुरा कहा।

Bigg Boss 13 Hindustani Bhau Angry on Shehnaz Gill in Salman Khan Show
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : Social Media

शहनाज की ओर से हिमांशी खुराना के बारे में भला बुरा सुन भाऊ भड़क गए। भाऊ ने शहनाज को चुप होने के लिए कहा, लेकिन शहनाज ने एक ना मानी और बोलती चली गईं। जब हिंदुस्तानी भाऊ की बारी आई तो उन्होंने शहनाज को अहसान फरामोश कह खरी खोटी सुनाई। भाऊ ने शहनाज़ से कहा कि सब तेरे साथ खड़े हुए थे लेकिन तूने खुद सबको अलग कर दिया है। उन्होंने शहनाज को नसीहत भी दी कि जो फेम मिला है उसका गलत इस्तेमाल ना करें।

View this post on Instagram

@hindustanibhau ne karaaya @shehnaazgill ko sach ka saamna! Dekhiye aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Hindustani Bhau Angry on Shehnaz Gill in Salman Khan Show
Himanshi Khurana - फोटो : voot

बाद में भाऊ ने हिमांशी खुराना का सपोर्ट भी किया और शहनाज से कहा कि हिमांशी ने घर में आकर तुम्हारी बातें नहीं की हैं तुमने खुद सबको बताया और आज भी तुम उससे लड़ती हो। ये सुनकर हिमांशी खुराना अपने आंसू रोक नहीं पाईं। इस दौरान भाऊ ने सभी घरवालों से कुछ भावुक बातें भी कहीं, जिसके बाद सभी ने उनकी खूब सराहना की। उसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क होता है, जिसमें शेफाली अगली कप्तान बनती हैं। हिमांशी चूक जाती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Hindustani Bhau Angry on Shehnaz Gill in Salman Khan Show
shefali - फोटो : Social Media

आपको बता दें, शेफाली जरीवाला घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटड हैं। शेफाली सहित सात सदस्य हैं। इन सात सदस्यों में शेफाली के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, अरहान खान और तहसीन पूनावाला हैं। 'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार नॉमिनेटड सदस्यों में सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सबसे ज्यादा कम वोट तहसीन पूनावाला और उसके बाद अरहान खान को मिले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed