फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ और रश्मि की बढ़ती नजदीकियों से बेहाल हुए अरहान, हिमांशी ने किया खुलासा

Fri, 31 Jan 2020 08:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jan 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Reveals that Arhaan Khan is Upset With Rashmi Siddharth Friendship
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़े तो सभी ने देखे हैं। इन दोनों के झगड़े शो के दौरान इतने बढ़ गए थे कि दोनों को शो में सभी ने अलग रहने की सलाह दी थी। दोनों के झगड़े की वजह भी हर कोई जानना चाहता था लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी कोई वजह नहीं बताई। हालांकि झगड़े के दौरान दोनों ही कोई ना कोई पुरानी बात खोल देते थे। लेकिन फिर भी अंदाजा लगाना मुश्किल था कि दोनों के बीच इतने झगड़े आखिर होते क्यों हैं।

Bigg Boss 13 Himanshi Reveals that Arhaan Khan is Upset With Rashmi Siddharth Friendship
Arhaan Khan - फोटो : twitter

इन झगड़ों के बाद अब रश्मि और सिद्धार्थ के बीच एक बार फिर से नजदीकियां दिखाई दे रही है। दोनों एक दूसरे इन दिनों काफी अच्छे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बाहर बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जिनसे इन दोनों की दोस्ती हजम नहीं हो पा रही है। ये एक्स कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान हैं। इस बात का खुलासा शो में एक बार फिर से एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने किया है।

Bigg Boss 13 Himanshi Reveals that Arhaan Khan is Upset With Rashmi Siddharth Friendship
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media

दरअसल कलर्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में हिमांशी विशाल और आसिम से बात करते हुए कहती हैं, 'अरहान ने मैसेज भिजवाया था कि वो इससे (रश्मि से) काफी नाराज है। उसने बोला है कि आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। उसने (आसिम को) उसे (रश्मि को) याद दिलाया कि जब उसने (सिद्धार्थ शुक्ला ने) उसकी (अरहान खान की) शर्ट फाड़ी थी तू उसको भूल गई है।' हिमांशी ये भी कहती हैं कि अरहान उनके सामने रो रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Reveals that Arhaan Khan is Upset With Rashmi Siddharth Friendship
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : twitter

आगे हिमांशी कहती हैं, 'अरहान ने बोला कि बहुत सारी बातों में मैं गलत नहीं था। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई तो मेरी सफाई भी यहीं होनी चाहिए। अगर इसे मेरे जाते ही उससे दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' हिमांशी की इन बातों पर आसिम रियाज और विशाल भी हां में हां मिलाते नजर आते हैं। वहीं विशाल कहते हैं, 'क्योंकि वो सेफ है तो वो अलग तरीके से खेल रही है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Reveals that Arhaan Khan is Upset With Rashmi Siddharth Friendship
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि रश्मि के करीबी दोस्त अरहान खान वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस हाउस में आए थे। अरहान ने शो में नेशनल टेलीविजन पर रश्मि को प्रपोज भी किया था। लेकिन वीकेंड के वार में सलमान ने अरहान की पोल खोलते हुए रश्मि को बताया था कि अरहान का एक बच्चा भी है। ये बात सुनते ही रश्मि खूब फूट-फूटकर रोई थीं। इसके अलावा भी अरहान ने रश्मि के बारे में काफी कुछ कहा था जिसके बाद दोनों के बीच काफी मनमुटाव भी हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed