फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: हिमांशी ने आसिम को लेकर रश्मि से कही बड़ी बात, बोलीं- 'प्रपोजल लगा फिल्मी'

Fri, 31 Jan 2020 03:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 31 Jan 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana says Rashami Desai Asim Riaz is filmy while expressing his feelings
Rashami Desai, Asim and Himanshi - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज हिमांशी के प्यार में डूबे हुए हैं। हिमांशी के साथ ही वक्त बिताते हैं और खेल की बजाय सिर्फ मोहब्बत की बातें करते दिख रहे हैं। ये सब तब से शुरू हुआ जब हिमांशी घर में आसिम का कनेक्शन बनकर आईं। हिमांशी के आते ही आसिम ने अपने प्यार का इजहार किया। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में हिमांशी खुराना रश्मि देसाई से आसिम के बारे में दिल की बात कह रही हैं। हिमांशी ने बातों बातों में आसिम के इजहार-ए-मोहब्बत को फिल्मी भी बताया।

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana says Rashami Desai Asim Riaz is filmy while expressing his feelings
Vikas Gupta - फोटो : voot

इस प्रोमो में हिमांशी विकास गुप्ता और रश्मि देसाई से आसिम के बारे में बात कर रही हैं। विकास हिमांशी से कहते हैं- 'उसका फोकस नहीं है खेल में। इस वक्त प्यार में डूबा हुआ है। दिक्कत इतनी है कि वो किसी पर विश्वास नहीं करता। वो पूरे घर में सिर्फ तुम पर भरोसा करता है। उसे अगर किसी भी चीज में क्लैलैरिटी नहीं दिखी तो वो पगला जाएगा।

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana says Rashami Desai Asim Riaz is filmy while expressing his feelings
Vikas and Himanshi - फोटो : twitter

विकास के बाद हिमांशी दूसरी ओर रश्मि से बात करती दिख रही हैं। रश्मि हिमांशी से कहती हैं- 'जितना वो तुमसे प्यार करता है तुम उतना उसे नहीं करती। तुम लोग गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड की तरह रहते हो, दोस्तों की तरह नहीं। तुम सिर्फ अपने बारे में बात कर रही हो या फिर चाओ के साथ जो तुम्हारा हुआ उसके बारे में।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana says Rashami Desai Asim Riaz is filmy while expressing his feelings
Himanshi Khurana and Rashami Desai - फोटो : twitter

जवाब में हिमांशी कहती हैं- 'मुझे अभी बहुत सारी चीजें पता चली हैं जिसमें मुझे अभी और अच्छे से समझना है। इस पर रश्मि कहती हैं- 'तुम अभी दोस्ती मत कहो क्योंकि तुम उसे सही में प्यार करती हो। जो कोई भी लड़की फील करेगी। वो एक बहुत अच्छा लड़का है।' इस पर हिमांशी ने कहा- 'आसिम ने अपनी भावनाएं जिस तरह से मुझे बताईं वो मुझे फिल्मी लगा। जब मैं घर पर आ रही थी तो चीजों को लेकर नजरिया एक दम साफ था। आसिम के एक करीबी ने मुझे कहा कि अपन प्यार जाहिर मत करो अभी।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana says Rashami Desai Asim Riaz is filmy while expressing his feelings
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

आपको बता दें, मंगेतर चाओ के साथ हिमांशी दस साल से रिलेशनशिप में थीं। 'बिग बॉस' से बेघर होने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। दोबारा शो में उन्होंने आसिम का कनेक्शन बनकर एंट्री की। 30 जनवरी के एपिसोड में दिखाया गया था आसिम से विकास और हिमांशी ने डिनर डेट को लेकर मजाक किया था। इस मजाक को आसिम ने गंभीरता से ले लिया और चिढ़ गए। जिसके बाद हिमांशी उनसे नाराज भी हुईं। 

Bigg Boss 13: फिनाले के 15 दिन पहले सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला, खुद बोले-'मुझे बाहर निकाल दो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed