{"_id":"5de08c748ebc3e54f73483a9","slug":"bigg-boss-13-himanshi-khurana-and-asim-riaz-love-story-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: घर में रोमांटिक हुए हिमांशी और आसिम, 'किस' करके किया प्यार का इजहार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: घर में रोमांटिक हुए हिमांशी और आसिम, 'किस' करके किया प्यार का इजहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
himanshi asim
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 में अभी तक आपने सिर्फ लड़ाई-झगड़ा देखा होगा । विजेता बनने की दौड़ में सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं । इस झगड़े के बीच आसिम और हिमांशी घर के पहले कपल बनकर उभर रहे हैं । कल यानी गुरुवार को हिमांशी खुराना का जन्मदिन था । इस मौके पर आसिम ने हिमांशी को खास तोहफा देने की कोशिश की ।
2 of 5
asim
- फोटो : social media
एक एपिसोड में आसिम हिमांशी से कहते नजर आए थे, 'मैंने तुमसे खूबसूरत लड़की नहीं देखी ।' इसी के बाद से लगने लगा था कि दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है । अब हिमांशी के बर्थडे पर आसिम ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद आसिम ने हिमांशी को रोमांटिक किस भी किया ।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
ये सब किचन में हुआ । इस दौरान रश्मि देसाई भी वहां मौजूद थीं । आसिम ने हिमांशी के लिए दिल की शेप वाला पराठा भी बनाया । जिसे देखकर हिमांशी खुराना बहुत खुश हो गईं । उन्होंने वो पराठा कैमरे पर भी दिखाया । हिमांशी की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है ।
वो 2-3 हफ्तों तक काफी शांत रहीं। अब आसिम जैसा दोस्त पाकर हिमांशी काफी खुश हैं। आसिम भी हिमांशी को अकेला महसूस नहीं होने दे रहे। हालांकि शो में हिमांशी ने कहा था कि उनकी सगाई हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे थे कि हिमांशी की सगाई पंजाबी सिंगर एमी विर्क से हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : social media
बाद में एमी विर्क के भाई भगवंथ का बयान आया । उन्होंने कहा, 'हिमांशी की जिससे सगाई हुई है वो मेरा भाई नहीं है । मेरे भाई एमी का हिमांशी से कोई लेना-देना नहीं है ।' भगवंथ ने हिमांशी और एमी के अफेयर की खबरों को भी गलत बताया । उन्होंने कहा कि उनका भाई एमी शादीशुदा है इसलिए ये सारी खबर गलत है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।