बिग बॉस के सीजन 13 के पहले फिनाले से पहले आखिरकार सामने आ ही गया कि घर में सबसे ज्यादा दोगलेबाज कंटेस्टेंट्स कौन से हैं? कौन से ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो पहले फिनाले की बाधा पार करने के लायक नहीं हैं। बिग बॉस ने ये टास्क घरवालों से ही करवाया। घरवालों ने पहले एक से नौ नंबर की रैकिंग में दोगलेबाज कंटेस्टेंट चुने और बाद में इसी रैंकिंग के आधार उस कंटेस्टेंट्स का चुनाव किया जो घर में रहने के लिए डिजर्व करते हैं या नहीं।
2 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
सीक्रेट रूम में पहले से मौजूद तहसीन पूनावाला, शेफाली जरीवाला और खेसारी लाल के पैनल ने घरवालों की रैंकिंग की समीक्षा की और उसमें जरूरी बदलाव भी किए। बदलाव के बाद अपडेट रैंकिंग को बिग बॉस ने घरवालों के सामने लागू करवाया। दोगले कंटेस्ट्स की अपडेट रैंकिंग के मुताबिक, पारस नंबर एक पर रहे। दो पर शेफाली, तीन पर रश्मि, चार पर देवो, पांच पर माहिरा, छह पर आरती, सात पर शहनाज, आठ पर सिद्धार्थ और नौ पर आसिम रहे।
3 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
घर में रहने के लायक कंटेस्टेंस की जो रैंकिंग पैनल ने फाइनल की, उसके मुताबिक नंबर एक पर आरती, दो पर शेफाली, तीन पर माहिरा, चार पर देवोलीना, पांच पर आसिम, छह पर रश्मि, सात पर शहनाज, आठ पर सिद्धार्थ और नौ नरी पारस छाबड़ा रहे। रैकिंग के मुताबिक, आरती को घर में न रहने के लायक चुना वहीं पारस को सबसे ज्यादा डिजर्विंग के रूप में चुना। टास्क के दौरान शेफाली जरीवाला ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा भी किया।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twiter
शेफाली जरीवाला ने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत अच्छे से जानती हैं और कुछ वक्त उन्होंने एक दूसरे को डेट भी किया था। दोनों काफी करीब थे और अच्छे रिश्ते में थे। शेफाली ने यह भी बताया कि वो जानना चाहती हैं की आखिर रश्मि और सिद्धार्थ के बीच में ऐसा क्या है, क्योंकि रश्मि जिस तरह की बातें करती हैं वो सिद्धार्थ की उस छवि को नहीं जानती हैं। टास्क से पहले माहिरा और आसिम के बीच काफी भिड़त देखने को भी मिली थी।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
जैसे ही टास्क खत्म हुआ था माहिरा को अपनी रैंकिंग देखकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा था। सभी कंटेस्टेंट के बार बार कहे जाने के बाद माहिरा भी अपने खेल पर शक करने लगी थी और वो पारस से बोल बैठी कि उन्हें लगता है कि उन्हें पारस का पीछा छोड़ना होगा और उनकी ट्रेन का डब्बा बनने से बचना होगा। इस हफ्ते वीकेंड के वार में बिग बॉस का पहला फिनाले हो जाएगा और आगे जाने के लिए कुछ ही लोगों को मौका मिलेगा।
पढ़ें: न्यूड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में ये पाकिस्तानी पॉप सिंगर, पीएम मोदी को भी दे चुकी हैं धमकी