'बिग बॉस' में बीते कई दिनों से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) ज्यादा सक्रिय नहीं है। यहां तक कि जब भी कोई टास्क होता है तो 'बिग बॉस' उन्हें टास्क में शामिल होना है या नहीं ये फैसला उन्हीं पर छोड़ देते हैं। इस बीच ऐसी खबर आई है कि देवोलीना की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bigg Boss 13: अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना, इस वजह से बिगड़ी तबीयत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने किया। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक देवोलीना अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। उन्हें कुछ दिन के लिए डॉक्टरों की देखरेख में ही रहना होगा। शो में देवोलीना आएंगी दोबारा या नहीं यह उनकी सेहत पर निर्भर करेगा। इससे पहले 'द खबरी' ने देवोलीना के शो से बाहर जाने की भी जानकारी दी थी।
#BB13 #weekendkavaar
Devoleena Bhattacharjee Hospitalised
Devoleena Bhattacharjee has been admitted to a hospital and kept under observation.
depending on Devoleena's health, she may return to the show too
After 2 or 3 weeks
'द खबरी' के ट्वीट के अनुसार- 'देवोलीना तबीयत ठीक न होने की वजह से घर से बाहर हो गई हैं। देवोलीना के अलावा इस हफ्ते कोई और घर से बाहर नहीं होगा।' देवोलीना के कमर में गंभीर चोट लगी है। देवोलीना की तबीयत ठीक न होने की बात 'बिग बॉस' द्वारा भी टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कई बार कही गई थी। शो में देवोलीना ज्यादा सक्रिय नहीं दिखीं और आराम करते हुए ही दिखीं।
#EXCLUSIVE Shocking! Devoleena Has been Eliminated from BB house because of Illness
No one among Nominated Eliminated
Retweet if Shocked#TheKhabri
शो में देवोलीना की सबसे करीबी दोस्त रश्मि देसाई हैं। ऐसे में अगर देवोलीना बाहर होती हैं तो सबसे ज्यादा झटका रश्मि को ही लगेगा। बीते 'वीकेंड का वार' में इन दोनों की दोस्ती की झलक भी दिखी थी। सलमान ने आरती और देवोलीना को बेघर होने के लिए बिग बॉस के गेट पर जाने को कहा था।
सलमान के यह कहते ही रश्मि बुरी तरह रोती हुई नजर आई थीं। यहां तक कि देवो ने रश्मि को बहुत समझाया था और खेल में मजबूत रहने को कहा था। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं।
यह भी पढ़ें- BB13: 'दिल से दिल तक' की अभिनेत्री ने खोला राज, बोलीं- 'सिद्धार्थ को पसंद करती हैं रश्मि देसाई'