{"_id":"5e1860eb8ebc3e87f34d8f10","slug":"vicky-kaushal-film-uri-the-surgical-strike-complete-one-year-team-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"उरी\" की रिलीज को एक साल हुआ पूरा, टीम ने कुछ इस तरह बयां की अपनी भावनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
"उरी" की रिलीज को एक साल हुआ पूरा, टीम ने कुछ इस तरह बयां की अपनी भावनाएं
Fri, 10 Jan 2020 05:02 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 10 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
आरएसवीपी की "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" की रिलीज के एक साल बाद भी, दर्शकों के बीच इस फिल्म की बहुत मजबूत पकड़ है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसमें विकी कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। पिछले साल 11 जनवरी 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने देश में तहलका मचा दिया था और बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
उरी की रिलीज के एक साल पूरे होने पर, निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, ,"हमने शूटिंग शुरू करने से दो महीने पहले एक पूरी पुस्तक बनाई थी, हमारे पास प्रत्येक शॉट की तस्वीरें थीं, हमने इसे अलग-अलग स्थानों से लिया था। वह पुस्तक पूरी तरह से पुस्तक की तरह थी, जिस किसी को भी किसी भी तरह के संदर्भ की आवश्यकता थी चाहे वह प्रोडक्शन डिजाइनर हो या अभिनेता या डीओपी, उन्हें बस उस पुस्तक को देखने की जरूरत थी। यह फिल्म छह महीने की कड़ी मेहनत का नतीजा है। एक्टिंग वर्कशॉप की गईं और मैंने विकी को यह कहते हुए कभी नहीं सुना कि मैं थक गया हूं, यह बहुत ज्यादा है, आप इसे अनावश्यक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं, जैसा कि हम बार-बार कहते रहते हैं, यह भारतीय सेना के प्रति समर्पित फिल्म थी, इसलिए ऐसा कोई भी क्षण नहीं था जब किसी ने इस फ़िल्म को हल्के में लेने की कोशिश की हो।”
विज्ञापन
वहीं विकी अपनी पहली सोलो सौ करोड़ी फिल्म के बारे में कहते है,"उरी ने मुझे एक तरह की धारणा दी जो मैं अपने कंधे पर उठा सकता हूं क्योंकि उरी एक अच्छी फिल्म थी। यहां तक कि अगर मैंने एक बेहतरीन फिल्म और प्रदर्शन किया है और यह दर्शकों के साथ क्लिक नहीं करती तो शायद यह मुझे इस तरह की धारणा नहीं देगा क्योंकि यह एक अच्छी फिल्म थी और दर्शकों के साथ क्लिक करने में सफल रही थी। इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि तभी सब चीज़ सही दिशा में अपनी जगह बनाती है। " उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक पिछले साल 11 जनवरी को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
पढ़ें: शालिनी पांडे ने की अपने हीरो की तारीफ, बोलीं, 'इनसे सीखकर ही बनूंगी मैं बेहतर हीरोइन'