फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 25 Nov 2019 12:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Hindustani Bahu wife files complaint in mumbai
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

टेलीविजन के रियलटी शो 'बिग बॉस 13' में इन दिनों दर्शकों को काफी मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घरवालों के बवाल के चलते शो की टीआरपी पर भी फर्क पड़ा रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाठक दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। लेकिन घर के बाहर उन्हें लेकर हंगामा बरपा हुआ है। उनकी पत्नी ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Bigg Boss 13 contestant Hindustani Bahu wife files complaint in mumbai
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर उनके पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ कई गलत और फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं।

Bigg Boss 13 contestant Hindustani Bahu wife files complaint in mumbai
Hindustani Bhau Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस बीच कई लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का रिश्तेदार बताकर मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी के मुताबिक जो लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का भाई, बहन और आंटी बता रहे हैं वो सभी फर्जी हैं। इन सभी से उनका कोई रिश्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Hindustani Bahu wife files complaint in mumbai
Mahira Sharma Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ के परिवार में पत्नी के अलावा उनकी मां, बेटा, सास, पिता और भतीजा संदेश ही हैं। अगर कोई दूसरा शख्स भाऊ का नाम लेकर फायदा उठाने या अफवाह फैलाने कि कोशिश करेगा तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Hindustani Bahu wife files complaint in mumbai
bigg boss 13 - फोटो : voot

अश्विनी ने मीडिया से ऐसे फर्जी लोगों के इंटरव्यू न लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘विकास पाठक के खिलाफ उनके किसी फर्जी रिश्तेदार के इंटरव्यू न लें और गलत संदेश और वीडियो को अपलोड ना करें, इससे विवाद पैदा होगा।’

कचरा बीनकर राखी सावंत की मां करती थीं गुजारा, ऑडिशन में कई बार हुई थी ऐसी हरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed