बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के बीच फाइनलिस्ट बनने की दौड़ शुरू हो चुकी है । शनिवार और रविवार को सलमान खान ने कुछ घरवालों की क्लास भी लगाई । शो की एक कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । इस कंटेस्टेंट का नाम है आरती सिंह । आरती कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी हैं।
2 of 5
Aarti Singh
- फोटो : voot
पिछले दिनों उन्होंने घरवालों से बात करने के दौरान बताया था कि काम ना मिलने के चलते वो डिप्रेशन में चली गई थीं । अब कलर्स टीवी ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आरती सिंह शहनाज गिल के साथ अपनी जिंदगी के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी मां-पिता का प्यार नहीं मिला। इसी वजह से वो खुद से ज्यादा दूसरों से प्यार करती हैं।
3 of 5
Aarti Singh
- फोटो : instagram
आरती सिंह ने कहा, 'मैंने कभी अपने आप को प्यार नहीं किया। मैं बचपन से पिता के बिना रही हूं। मैं अलग रही हूं। मुझे कभी उनका प्यार या सपोर्ट नहीं मिला। मेरा जन्म होते ही मेरी मां का निधन हो गया। उन्हें कैंसर था। उनकी बेस्ट फ्रेंड ने मुझे एडॉप्ट कर लिया। कृष्णा, जो मेरा सगा भाई है, वो डेढ़ साल का था और मेरे पिता दो बच्चे नहीं पाल सकते थे तो मैं लखनऊ चली गई।'
4 of 5
Aarti Singh and Siddharth Shukla
- फोटो : voot
'मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड ने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया और वहां जब मैं गई, पांच साल की थी, तभी मेरे पिता का निधन हो गया। मुझे डर लगता है कि कोई मुझे छोड़कर चला ना जाए। इसी वजह से मैंने खुद से ज्यादा सामने वाले को प्यार किया है, ताकि वो मुझे छोड़कर चला ना जाए।'
5 of 5
Aarti Singh
- फोटो : instagram
बता दें कि आरती एक अन्य वीडियो में कहती नजर आई थीं, 'मैंने मायका, वारिस जैसे हिट शो किए। हालांकि, मुझे कोई पहचान नहीं मिली। वारिस के बाद मेरे काम को लोगों ने बहुत पसंद किया । लेकिन इसके बाद मुझे 2 साल तक काम नहीं मिला । मैं दो साल तक घर बैठी रही। मेरे पास एक भी काम नहीं आया। इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन में चली गई थी ।'