फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ये क्या बोल गईं शहनाज, हैरान हो गईं रश्मि देसाई

Fri, 14 Feb 2020 01:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 14 Feb 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 before finale Shehnaz Kaur Gill says to Rashami Desai I love Sidharth Shukla
Sidharth Shukla, Shehnaz and Rashami - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी काफी पसंद की गई। इन दोनों की शो में ऐसी बॉन्डिंग दिखाई दी जिसे न केवल घरवाले बल्कि कई बार सलमान भी सराहते नजर आए। हालांकि सलमान ने सिद्धार्थ से ये भी कहा था थोड़ा ध्यान देना मुझे ऐसा लगता है कि ये तुमसे प्यार करती है। ऐसे में फिनाले के ठीक एक दिन पहले शहनाज से रश्मि को सिद्धार्थ से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर रश्मि देसाई हैरान हो गईं। 

Bigg Boss 13 before finale Shehnaz Kaur Gill says to Rashami Desai I love Sidharth Shukla
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

'बिग बॉस' के 13 फरवरी के एपिसोड में इस बात का खुलासा हुआ कि बिग बॉस के बाद 'मुझसे शादी करोगे?' नाम से शो आएगा। 'बिग बॉस' ने शहनाज को बुलाकर शादी के कार्ड दिए। इसके बाद घर में शहनाई बजी और सब ने डांस भी किया। इन सबके बाद जब शहनाज बेडरूम एरिया में थीं तो उनकी रश्मि से बात हुई। 

Bigg Boss 13 before finale Shehnaz Kaur Gill says to Rashami Desai I love Sidharth Shukla
Shehnaz Kaur Gill and Rashami Desai - फोटो : voot

शहनाज और रश्मि बेड पर थे तभी वहां से सिद्धार्थ निकले। रश्मि ने सिद्धार्थ के जाते ही शहनाज से कहा- 'तुम उससे प्यार करती हो, सही बताओ?' शहनाज ने जवाब 'हां' में दिया। इसके बाद रश्मि ने कहा- 'तूने उससे पूछा कि वो तुझसे प्यार करता है।' शहनाज ने कहा- 'नहीं करता है।' बातचीत के बाद शहनाज उदास नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 before finale Shehnaz Kaur Gill says to Rashami Desai I love Sidharth Shukla
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

खास बात है कि शहनाज ने हाल में घर में आए एक एंकर के सामने भी सिद्धार्थ को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। शहनाज ने कहा था- 'मेरा उससे दोस्त से ज्यादा जुड़ाव है। बाहर जाकर उसके मन में मेरे प्रति क्या भावनाएं आती हैं। ये बाहर जाकर देखेंगे।' खास बात है कि शहनाज से अपने रिश्ते को लेकर सिद्धार्थ ने एक बयान दिया था जो काफी चर्चा में रहा था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 before finale Shehnaz Kaur Gill says to Rashami Desai I love Sidharth Shukla
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

सिद्धार्थ जब शहनाज से नाराज थे तो उन्होंने कहा था- 'तुम मेरी लिए सिगरेट की तरह हो। पता है पीना सेहत के लिए खराब होती है लेकिन दूर नहीं रह सकता।' शो के दौरान शहनाज मजाक मजाक में सिद्धार्थ से आई लव यू भी कह चुकी हैं लेकिन सिद्धार्थ उनकी बात को टालते दिखे। ऐसे में देखना होगा कि शो के बाद इन दोनों का रिश्ता क्या मोड़ लेता है। 

Bigg Boss 13: फिनाले से एक दिन पहले बड़ा ट्विस्ट, ये छह कंटेस्टेंट्स बने फाइनलिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed