'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। शो की शुरुआत से लेकर आखिर तक सलमान घरवालों की हरकतों से गुस्से में नजर आए। हालांकि सलमान की नाराजगी के बाद भी घरवाले नहीं माने और झगड़ा देखने को मिला। इस बीच 'बिग बॉस' का नया प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसके बाद घर के कई और कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा होना तय है।
BB13: इस टास्क के बाद खुल जाएगी कंटेस्टेंट्स की असलियत, देवो के 'वार' से नहीं बच पाएंगी रश्मि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो में दिखाया गया है कि मशहूर वीजे और अभिनेता रणविजय घर के अंदर एक टास्क करवाएंगे। इस टास्क का नाम होगा 'बीबी सितारे।' वीडियो में दिखाया गया है कि सभी घरवालों की तस्वीरें 'बीबी सितारे बोर्ड' पर लगी हुई हैं। अब घरवालों को तय करना होगा कि किन घरवालों की तस्वीर यहां नहीं होनी चाहिए। वीडियो में दिखाया गया है कि माहिरा आसिम का नाम लेती हैं और हिमांशी सहमत होती हैं जिसके बाद वह उनकी तस्वीर फाड़ देती हैं।
इसके बाद शहनाज और शेफाली आते हैं। शेफाली हिमांशी का नाम लेती हैं और शहनाज कहती हैं कि वो सहमत है। शेफाली हिमांशी की तस्वीर फाड़ देती हैं। भाऊ के साथ देवोलीना आती हैं। भाऊ रश्मि का नाम लेते हैं और देवोलीना इस पर वीडियो में सहमति जताते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद देवोलीना तस्वीर फाड़ देती हैं। देवोलीना को ऐसा करता देख रश्मि देसाई हैरान रह जाती हैं।
.@rannvijaysingha ke BB sitare task mein doston ne hi kiya doston par vaar! Dekhiye yeh #WeekendKaVaar wala game, tonight at 9 PM!
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/Ut8dLGJrN1
आपको बता दें, इस वक्त घर का माहौल और घरवालों का एक दूसरे के साथ कनेक्शन बदलता हुआ नजर आ रहा है। किसी ना किसी वजह से दोस्तों की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। जहां एक ओर आसिम और सिद्धार्थ की दोस्ती टूट चुकी है तो वहीं सिद्धार्थ और शेफाली की दोस्ती में भी दरार आ गई है। आरती इस ग्रुप से पहले ही अलग हो चुकी हैं।
ऐसे में इस प्रोमो को देखकर इतना तो साफ है कि घर में एक बार फिर से जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल सकता है। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला ,आसिम के अलावा हिमांशी खुराना को खूब सुनाया। यहां तक कि हिमांशी रोने भी लगी थीं। हिमांशी उस वक्त और परेशान हो गई थीं जब कॉलर ने उन पर इधर की बात उधर करने के अलावा आसिम को सिद्धार्थ के खिलाफ भड़काने की बात कही।
यह भी पढ़ें- BB13: सिद्धार्थ के बारे में खेसारी का बड़ा खुलासा, बोले- 'देखते ही करने लगते थे ऐसी हरकतें कि...'