अरहान खान और रश्मि देसाई दोनों के रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। शो में अरहान ने रश्मि को प्रपोज किया जिसके बाद सलमान ने अरहान के बारे में ऐसी बात बताई जिसे जानने के बाद रश्मि रो पड़ी थीं। अरहान शो से बाहर हो चुके हैं। शो से बाहर आने के बाद अरहान ने अपने और रश्मि के रिश्ते के बारे में बात की। मीडिया से बात करते हुए अरहान ने बताया कि उनका और रश्मि का रिश्ता अब कैसा है?
2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : twitter
सलमान के खुलासे के बाद घर में कई मेहमान आए। इन सभी ने अरहान को खूब सुनाया और रश्मि को सही फैसला लेने को कहा। जब इस बारे में अरहान से पूछा गया तो उन्होंने कहा-'सलमान शो में कह चुके हैं कि दोनों के बीच कुछ गलतफहमी थी जो दूर हो गई। मुझे नहीं लगता कि किसी को इस चीज पर कोई बढ़ावा देने की जरूरत थी।'
3 of 5
Arhaan Khan, Rashami Desai and Gaurav
- फोटो : file photo
अरहान ने आगे कहा- 'कई चीजें ऐसी होती हैं जो निजी ही रहे तो ज्यादा सही हो। कुछ चीजों को हम लोग इस तरह से सबके सामने नहीं लाना चाहते थे।' जब अरहान से पूछा गया क्या अब आपका और रश्मि का रिश्ता आगे चलता रहेगा? इस पर अरहान ने कहा- 'आपने शो देखा होगा जब गलतफहमी हुई थी तो उसके दो-तीन घंटे बाद ही हम दोनों के बीच सब ठीक हो गया था।'
4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : twitter
'एक दूसरे के साथ हम लोगों ने साधारण बातचीत करना शुरू कर दी थी। ये जो शो है और जो गलतफहमी है दोनों ने मेरा रश्मि का रिश्ता मजबूत कर दिया। पहले ये रिश्ता ज्यादा मजबूत हो गया है पहले इतना नहीं था। वो प्यार ही क्या जिसमें दिक्कतें न आएं।
5 of 5
Rashami, Arhaan and Salman Khan
- फोटो : twitter
आपको बता दें, सलमान ने शो के दौरान रश्मि को बताया था कि अरहान की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। सलमान की यह बात सुनकर रश्मि ने कहा था कि उन्हें शादी के बारे में तो पता है लेकिन बच्चे के बारे में नहीं। इसके बाद रश्मि के भाई और काम्या पंजाबी ने भी रश्मि को सही फैसला लेना को कहा था।
Bigg Boss 13: बाहर आते ही अरहान ने सिद्धार्थ की खोली पोल, बोले- 'तूने तो अपनी मां...'