बिग बॉस से अरहान खान घर से बेघर हो गए हैं। अरहान को बिग बॉस ने देर रात घर से बाहर निकाला। अरहान घर में सबसे करीब रश्मि देसाई के थे। शो से बाहर आने के बाद अरहान ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को लेकर दिल खोलकर बात की। जानिए अरहान ने इंटरव्यू में कौन-कौन से खुलासे किए।
2 of 5
arhaan khan
- फोटो : social media
शो से बाहर आने के बाद जब अरहान से रश्मि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'दोस्ती और सपोर्ट सिस्टम बाहर हो गया तो थोड़ा फर्क तो पड़ेगा। वो अकेले बिल्कुल नहीं पड़ेंगी। बहुत मजबूत लड़की हैं। मैं जानता हूं कि वो शो भी अकेले दम पर जीतकर बाहर आएंगी।'
3 of 5
Arhaan, Rashami and Siddharth
- फोटो : twitter
अरहान से जब सिद्धार्थ के ऐसी लड़की वाले बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- अगर मैं आपका दोस्त हूं और आपको जानता हूं और बोलूं ऐसी लड़की। मुझे नहीं लगता कि आपको अच्छा महसूस होगा। बहुत ज्यादा गलत है। ये औरत की इज्जत के खिलाफ है। सब जानते हैं इसका क्या मतलब है। झगड़ा भी हुआ था। रश्मि बहुत दुखी थीं। आप किसी भी चीज को देखकर पांच सौ बार बोलेंगे तो किसी को भी गुस्सा आएगा।
4 of 5
Siddharth Shukla
- फोटो : file photo
सिद्धार्थ को टारगेट करने पर अरहान ने कहा- 'किस एंगल से टारगेट किया जा रहा है मुझे समझ नहीं आ रहा है। आप देखेंगे कि सामने से सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ से चीजें आती हैं जिसका लोग जवाब देते हैं। कई दफा ऐसा होता है कि सारे आते हैं तो झुंड में आते है। शुक्ला बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं।'
5 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : twitter
घर के अंदर कई बार बोला गया बाहर मिल इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अरहान ने इस पर हा- 'ये बातें सामने से आती हैं। हमेशा शुक्ला यही कहता है कि तूने तो अपनी मां की कसम खाई है तो बाहर मिलना। मैंने तो उनसे अच्छे से बात करने की भी कोशिश की थी जब मैं दोबारा घर में गया। मुझे लगता है कि शो में मुझे टारगेट बनाया गया क्योंकि मैं रश्मि के साथ दिल से हमेशा खड़ा रहा। जहां मुझे लगा कि उन्हें कोई मारने को आया या गाली देने को आया तो मैं उनके साथ खड़ा था।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की खरी खोटी सुन फूट-फूटकर रोने लगीं शहनाज, वजह बने पारस