फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन के बाद कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस ने किया बड़ा धमाका, तीन को मिला दंड

Wed, 08 Jan 2020 06:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jan 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 a punished Paras Chhabra Asim Riaz and mahira sharma in captaincy task
Asim Riaz,Paras Chhabra,mahira sharma - फोटो : social media

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में ये हफ्ता सभी कंटेस्टेंट्स के लिए हैरान कर देने वाला बनता जा रहा है। इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया में कोई भी सुरक्षित नहीं बचा। यानी कि बिग बॉस 13 में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरा घर एक साथ बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गया। अब घर का कप्तान बनने के लिए घरवालों ने ऐसा खेल खेला है कि बिग बॉस को तीन कंटेस्टेंट्स को दंड देना पड़ा है। 

Bigg Boss 13 a punished Paras Chhabra Asim Riaz and mahira sharma in captaincy task
bigg boss 13 - फोटो : social media

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंटस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सभी घरवाले कप्तानी के लिए टास्क करते नजर आते हैं। प्रोमो के अनुसार बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स से अपने गले में एक-दूसरे को तस्वीर टांगने को कहते हैं। टास्क के अनुसार जो भी सदस्य अपने पास मौजूद जिस कंटेस्टेंट को इस बार घर का कप्तान नहीं बनाना चाहता है उसकी तस्वीर को गले से निकालकर आग मेें जलाना होगा। ऐसे में सिद्धर्थ विशाल की, मधुरिमा माहिरा की, रश्मि सिद्धार्थ की और विशाल आरती की तस्वीर को आग में जलाते हुए दिखाई देते हैं। 

Bigg Boss 13 a punished Paras Chhabra Asim Riaz and mahira sharma in captaincy task
Paras and Mahira - फोटो : twitter

बिग बॉस के प्रोमो के अंत में पारस आसिम की तस्वीर को, पारस की तस्वीर को माहिरा और आसिम, रश्मि देसाई की तस्वीर को गले में टांगे रहते हैं। प्रोमो के अनुसार पारस आसिम से कहते हैं कि वह रश्मि की तस्वीर को जला दे, लेकिन आसिम बोलते हैं कि वह रश्मि को घर का कप्तान बनाना चाहते हैं। वहीं माहिरा भी पारस की तस्वीर को जलाने से मना कर देती है। ऐसे में पारस, आसिम और माहिरा अपनेे गले में टंगी तस्वीर को जलाते नहीं है। इन तीनों को ऐसा करना बिग बॉस को पसंद नहीं आता है और बिग बॉस इन तीनों को दंड देने की घोषणा करते हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बिग बॉस ने पारस, आसिम और माहिरा को क्या दंड दिया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Captaincy ke task mein aaj gharwalon ko jalaani hongi ek doosre ki tasveerein! Dekhiye kaun banega agla captain aaj raat 10:30 baje. Anytime on @Voot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 a punished Paras Chhabra Asim Riaz and mahira sharma in captaincy task
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 से जुड़ा ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात करे इस हफ्ते हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया की तो इस बार सभी करवाले घर से बेघर जाने के लिए नॉमिनेशन हैं। दरअसल इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए घर की किसी एक चीज का त्याग करना था। घरवालों ने किसी भी चीज का त्याग न करके पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली हैं। दरअसल, इस बार 'बिग बॉस' नॉमिनेशन प्रक्रिया में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए। इस ट्विस्ट के बाद घरवालों के बीच जबरदस्त बहस भी देखने को मिली। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 a punished Paras Chhabra Asim Riaz and mahira sharma in captaincy task
Siddharth and Paras - फोटो : twitter

सबसे पहले 'बिग बॉस' ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस बार घर से बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड हैं। इस प्रक्रिया में आपको दो विकल्प मिलेंगे। जिसमें एक विकल्प में घर की चीज होगी और दूसरे विकल्प में घर के किसी सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पहला विकल्प है गॉर्डन एरिया में मौजूद ग्रीन बेड। इस बेड के त्याग के बदले आप किसी एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। आरती सिंह और पारस माहिरा को बचाने को कह रहे होते हैं। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मुझे नहीं बचानी माहिरा। शहनाज के इस फैसले के बाद पारस और माहिरा गॉर्डन एरिया में बात कर रहे होते हैं। माहिरा गुस्से में कहती हैं- 'मुझे इसकी आवाज से चिढ़ मचती है।' जवाब में पारस ने कहा- 'वो अपना व्यक्तित्व दिखा रही है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed