फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: छह नए सदस्यों के आते ही 'बिग बॉस' ने खेली ऐसी चाल' चौंक गए सब, फायदे में रहीं आरती

Mon, 04 Nov 2019 11:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Nov 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 6 wild card entry Shehnaz Kaur Gill beaten herself Aarti Singh become first captain
Aarti, Shehnaz and Himanshi - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में छह नए कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं। इन कंटेस्टेंट्स को देखकर कुछ घरवालों के चेहरे खिल गए तो कुछ इनको देख परेशान हुए। खास बात है कि इन कंटेस्टेंट्स के आने के बाद घर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शहनाज हमेशा लोगों को हंसाने का काम करती थीं वह वाइल्ड कार्ड एंट्री को देख खुद को मारने लगीं। वहीं आरती सिंह को नॉमिनेशन से सुरक्षित होने का मौका मिला।

Bigg Boss 13 6 wild card entry Shehnaz Kaur Gill beaten herself Aarti Singh become first captain
Shefali, Arhan khan and Himanshi khurana - फोटो : file photo

रश्मि, देवोलीना और शेफाली बग्गा के घर से बाहर जाते ही छह नए चेहरे घर में आए। यह सभी सितारे अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े हैं। इन सितारों के नाम शेफाली जरीवाला, अरहान खान, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, हिंदुस्तानी भाउ (विकास पाठक), हिमांशी खुराना हैं। एक एक करके सभी कंटेस्टेंट्स घर में आए। इस दौरान जैसे ही हिमांशी खुराना ने घर में एंट्री ली तो शहनाज (Shehnaz Kaur Gill) बुरी तरह से रोनी लगीं।

Bigg Boss 13 6 wild card entry Shehnaz Kaur Gill beaten herself Aarti Singh become first captain
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

यहां तक कि शहनाज इतना उत्तेजित हो गईं कि उन्होंने खुद को ही मारना शुरू कर दिया। तभी पारस, आरती, आसिम, सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला ने उन्हें संभाला। इसके बाद सिद्धार्थ ने शहनाज को समझाया और हिमांशी खुराना का सामना करने की बात कही। शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा- 'यह वही हिमांशी है जिससे उसका झगड़ा हुआ था। इसके गाने पर मैंने कमेंट कर दिया था जिसके बाद इसने मुझे बदनाम करने की कोशिश की।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 6 wild card entry Shehnaz Kaur Gill beaten herself Aarti Singh become first captain
Himanshi Khurana - फोटो : voot

हिमांशी ने आरती से कहा- 'उन्होंने पारस से कहा था कि अगर हिमांशी घर में आई तो मैं उसका मुंह तोड़ दूंगी।' शो में शहनाज ने हिमांशी से बात करने की कोशिश भी की लेकिन हिमांशी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा 'जो भी हुआ उसके बाद मेरी मां ने मुझे कसम दी है कि मैं तुमसे बात ना करूं।' इसके बाद शहनाज अकेले में जाकर खूब रोईं। 'बिग बॉस' ने वाइल्ड कार्ड के आने के बाद घरवालों को एक और झटका दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 6 wild card entry Shehnaz Kaur Gill beaten herself Aarti Singh become first captain
Aarti Singh - फोटो : voot

'बिग बॉस' ने सभी घरवालों से पूछा कि उन्हें इस पड़ाव पर किसे देखकर खुशी नहीं हो रही। घरवालों ने माहिरा शर्मा और आरती सिंह का नाम लिया। इसके बाद 'बिग बॉस' ने कहा कि 'यह घर के पहले कैप्टन के चुनाव की प्रक्रिया थी। ज्यादातर घरवालों ने आरती का नाम लिया इसलिए वो घर की कैप्टन बन चुकी हैं।' इसके साथ की आरती को विशेष अधिकार भी मिले। आरती नॉमिनेशन की अगली प्रक्रिया से सुरक्षित हो गईं है। साथ ही घर के एक नए हिस्सा का खुलासा भी हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed