फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि से पहले इन अभिनेत्रियों से जुड़ा सिद्धार्थ का नाम, 'कांटा' गर्ल बोलीं-मैंने भी उसे डेट किया

Sat, 02 Nov 2019 12:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Nov 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Smita Bansal first reaction on Siddharth Shukla affair
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में जल्द ही पूरा खेल पलटने वाला है। ऐसा इसलिए क्यों जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स घर के अंदर आने वाले हैं। इस बीच घर के अंदर और बाहर सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट के बारे में चर्चा हो रही है वह सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) हैं। जहां एक ओर घर में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का कनेक्शन जोड़ने में लगी हैं तो वहीं घर के बाहर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में 'बालिका वधू 'में सिद्धार्थ की सास का किरदार निभाने वाली स्मिता बंसल के साथ अफेयर की खबरें भी चर्चा में हैं। अब स्मिता ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 13 Smita Bansal first reaction on Siddharth Shukla affair
smita bansal - फोटो : social media

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है। 'आप साथ काम करते हैं और हैंगआउट करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उस शख्स को डेट कर रहे हैं। यह अफवाह है। कोई सिद्धार्थ को स्मिता के साथ लिंकअप करने की कोशिश कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ इस वक्त बिग बॉस के घर में है। जितनी ज्यादा सिद्धार्थ पर खबरें बनेंगी वह चर्चा में रहेंगे।' 

Bigg Boss 13 Smita Bansal first reaction on Siddharth Shukla affair
Siddharth Shukla, smita bansal - फोटो : amar ujala

स्मिता बंसल के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आकांक्षा पुरी, दृष्टि धामी, तनीषा मुखर्जी, आरती सिंह और रश्मि देसाई के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दिलचस्प बात है कि हाल ही में बिग बॉस शो में सीक्रेट रूम में बैठी शेफाली जरीवाला ने सिद्धार्थ के साथ अपने अफेयर की बात कबूल की है। शेफाली दो अक्टूबर को टेलीकास्ट हाेने वाले 'वीकेंड का वार' में घर में एंट्री लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Smita Bansal first reaction on Siddharth Shukla affair
शेफाली जरियावाला - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' का एक नवंबर का शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि गौहर खान घर में एंट्री लेने वाले सदस्यों से कुछ सवाल कर रही हैं। प्रोमो में गौहर शेफाली से सिद्धार्थ के बारे में पूछती हुई नजर आ रही हैं। जवाब में शेफाली कह रही हैं कि सिद्धार्थ उनके खास दोस्त थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Smita Bansal first reaction on Siddharth Shukla affair
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'वीकेंड का वार' में आज कोई ना कोई सदस्य घर से बेघर होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए सभी लोग नॉमिनेटड थे। हाल ही में एक टास्क हुआ था जिसमें पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सुरक्षित हो गए। ऐसे में अब घर से बेघर होने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, देवोलीना, आरती सिंह, शेफाली बग्गा और शहनाज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed