फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: फिनाले से पहले बड़ा उलटफेर, 'मास्टरमाइंड' और करणवीर बाहर!

Sun, 30 Dec 2018 11:59 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 30 Dec 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra and romil chaudhary has been out before Finale
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस का सीजन 12 अपने आखिरी मुकाम पर आ गया है। आज रात इसका फिनाले है। इसके साथ सीजन 12 के विनर की घोषणा भी हो जाएगी। पिछले हफ्ते सुरभि राणा का मिड वीक एविक्शन हुआ। इसके साथ ही शो में अब टॉप 5 की रेस में करणवीर, दीपक, रोमिल, दीपिका और श्रीसंथ आमने-सामने हैं। इस बीच अब शो के दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई। 
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra and romil chaudhary has been out before Finale
bigg boss - फोटो : voot

बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के अनुसार, टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया है।इसके साथ ही विनर की रेस में 3 कंटेस्टेंट शामिल हो गए हैं। 'द खबरी' के मुताबिक बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ पहुंच गए हैं।


Bigg Boss 12 Karanvir Bohra and romil chaudhary has been out before Finale
bigg boss - फोटो : bigg boss

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ के बीच वोटों को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन तीनों कंटेस्टेंट्स के पूरे खेल और व्यवहार पर नजर डालें तो बिग बॉस के शो में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ के बीच हमेशा एक अच्छी बॉन्डिंग दिखने के मिली है। दीपिका ने श्रीसंथ को अपना भाई माना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra and romil chaudhary has been out before Finale
bigg boss - फोटो : bigg boss

साथ ही दीपिका कई मामलों में अपने स्टैंड पर खड़ी दिखीं। उनके अलावा श्रीसंथ का कई बार गुस्सैल अंदाज देखने में मिला है वहीं दीपक ज्यादा बातूनी होने की वजह से दर्शकों के प्रिय रहे हैं। ऐसे में विनर कौन होगा यह देखने काफी दिलचस्प होगा। फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए काफी उत्साहित है।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra and romil chaudhary has been out before Finale
surbhi bigg boss - फोटो : bigg boss

आपको बता दें कि शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन के जरिए सुरभि राणा को बाहर कर दर्शकों को चौंका दिया। सुरभि के बाहर जाने से शो में उलटफेर देखने को मिला। शो में रहते हुए सुरभि ने कई टास्क भी किए और अपने झगड़ालू अंदाज की वजह से काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed