{"_id":"5cc87a4bbdec2207254c782a","slug":"bigg-boss-12-fame-saba-khan-will-be-seen-in-this-tv-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 की सबा खान को मिला बड़ा ब्रेक, इस सीरियल में आएंगी नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 की सबा खान को मिला बड़ा ब्रेक, इस सीरियल में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 01 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Saba Khan
- फोटो : official app voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में आईं खान सिस्टर्स (सबा और सोमी खान) ने जमकर बवाल काटा था। दोनों बहने एक-दूजे से किसी की बुराई नहीं सुनती थीं। सबा शो से जल्दी बाहर हो गई थीं लेकिन सोमी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। अब खबर है कि सबा खान टीवी शो द्वारकाधीश: भगवान श्री कृष्ण के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल से वह एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।
2 of 4
Bigg boss 12
रिपोर्ट्स के मुताबकि, चाहत पांडे, नीता शेट्टी, निशा नागपाल राम अवाना और अभिनव सिंह भी इस शो में अहम रोल करते दिखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो में सबा खान सत्यभामा का किरदार निभाएंगी। फिलहाल इस मामले में अभी तक सबा खान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सत्यभामा को रुक्मणी के बाद भगवान कृष्ण की दूसरी पत्नी का दर्जा दिया जाता है।
3 of 4
bigg boss 12
बात करें सबा खान की तो वह जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली हैं। बिग बॉस 12 के घर में सबा ने अपनी छोटी बहन सोमी खान के साथ एंट्री की थी। शो से दोनों बहनों को बहुत लोकप्रियता भी मिली थी। वहीं, सोमी और शो के कंटेस्टेंट रहे दीपक ठाकुर को लेकर आए दिन चर्चा का बाजार गर्म रहता था। बता दें कि दीपक का दिल सोमी खान पर आ अटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिग बॉस 12
बता दें कि दोनों बहनें अभिनय का शौक रखती हैं और इसके लिए दोनों ने एक्टिंग वर्कशॉप भी जाना शुरू किया हुआ है। हाल ही में सबा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती हैं। इसके लिए वह अपनी प्रतिभा निखारने में लगी हुई हैं। उनका कहना है कि वह बिना किसी अनुभव के इंडस्ट्री में नहीं जाना चाहती और यह वजह है कि वह अभिनय के गुण बारिकी से सीख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।