बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कंटेस्टेंट को खूब लोकप्रियता मिलती है और रातों रात स्टार बन जाते हैं। बिग बॉस 12 के ऐसे ही दो कंटेस्टेंट हैं- दीपक ठाकुर और जसलीन मथारू। शो के दौरान दोनों के बीच कई बार खूब बहस हुई। अब घर से निकलने के बाद भी ऐसा ही कुछ नजारा दिख रहा है।
2 of 5
deepak thakur
- फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दीपक ठाकुर ने जसलीन का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो बनाया था। वीडियो देख जसलीन दीपक पर भड़क उठी थीं। अब दीपक ने उनसे माफी मांगी है। दीपक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया और लिखते हैं कि 'जिनका भी मैंने दिल दुखाया है उनसे माफी मांगता हूं। मैं एक साधारण इंसान हूं। मैं लड़कियों की दिल से इज्जत करता हूं। जसलीन आपकी भी। अगर आपको मेरे फनी वीडियो का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं।'
3 of 5
deepak thakur
- फोटो : file photo
इससे पहले दीपक ने अपने कजिन के साथ एक वीडियो बनाया था। जिसमें वो अपने भाई से पूछते हैं कि 'अगर वो बिग बॉस के अगले सीजन में हिस्सा लेते हैं तो क्या करेंगे?' जिस पर दीपक ठाकुर के भाई कहते हैं कि 'मैं जसलीन मथारू के साथ पूल में नहाऊंगा।'
4 of 5
deepak thakur
- फोटो : file photo
दीपक ठाकुर के इस वीडियो को देख जसलीन और उनके फैंस भड़क उठे। जसलीन तो इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर दीपक का कहना था कि 'अगर जसलीन को मेरी बात का इतना बुरा लगा तो पहले बात करनी चाहिए थी।'
5 of 5
jasleen matharu
- फोटो : social media
बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में वो अपने गुरु अनूप जलोटा के साथ पहुंची थीं। शो में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वो जसलीन के साथ रिलेशन में हैं हालांकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू में साफ किया था कि ये सब शो के लिए किया था। जसलीन सिर्फ उनसे संगीत सीखती हैं। दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्य का है।