फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: पहले ही टास्क में घिरी अनूप-जसलीन की जोड़ी, फिर वही सवाल 'तुम दोनों का रिश्ता क्या है'

Tue, 18 Sep 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota and jasleen love story questioned
TV Show

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का आगाज बड़ा ही मजेदार रहा और दर्शकों ने सभी कंटेस्टेंट्स ने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई। लेकिन इस बीच लोगों की नजर घर की विचित्र जोड़ी अनूप और जसलीन मथारू पर रही। इतना ही नहीं बाहरवालों के साथ-साथ घरवालें भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों में असल में प्यार का रिश्ता है...

bigg boss 12 anup jalota and jasleen love story questioned
बिग बॉस 12

बता दें कि घर में एंट्री लेने के बाद से ही अनूप और जसलीन को घरवालों ने उनके बीच के रिश्ते को लेकर घेरा हुआ है। सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि कॉमनर कंटेस्टेंट्स भी उनसे इस सवाल कर जवाब मांग रहे हैं। बता दें कि घर के पहले टास्क में भी घरवालों ने इन्हें नहीं छोड़ा।

bigg boss 12 anup jalota and jasleen love story questioned
TV Show

कॉमनर जोड़ी सबा और शोमी में से सबा ने जसलीन से बार-बार उनके और अनूप के रिश्ते के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन जसलीन ने कहा कि उन दोनों का रिश्ता प्यार से भी ऊपर जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota and jasleen love story questioned
anup jalota

घर के पहले टास्क के साथ ही घर में लड़ाई भी शुरू हुई। कॉमनर दीपक ठाकुर ने सवाल उठाया कि अनूप जलोटा अगर जसलीन को शिष्या मानते हैं तो वो कैसे उनका नाम ले सकती हैं। शो के पहले टास्क में अनूप और जसलीन की जोड़ी से घरवालों ने सवाल पूछे और उसके बाद उनकी जोड़ी को कमजोर घोषित किया गया।

विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota and jasleen love story questioned
anup jalota

बता दें कि जब से शो शुरू हुआ है जसलीन और अनूप को घर ही नहीं बाहर भी घेरा जा रहा है। पिछले दो दिन अनूप और जसलीन की जोड़ी गूगल, ट्वटिर, इंस्टाग्राम आदि पर ट्रेंड कर रही है और उनके रिश्ते पर यूजर्स के अजीबोगरीब सवाल और कमेंट्स आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed