बिग बॉस 11 की विनर बनने के बाद अब शिल्पा शिंदे इंटरव्यू देने में बिजी हैं। इसके साथ ही उनके पास बड़े-बड़े ऑफर्स की भरमार है। जब शिल्पा ट्रॉफी लेकर घर पहुंचीं तो उनका भव्य स्वागत हुआ। हर कोई उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की रिक्वेस्ट करता दिखा।
OMG: घर आते ही शिल्पा ने दिखाया असली रंग, Bigg Boss की ट्राॅफी के साथ कर डाला ये बड़ा खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी दौरान एक फैन ने शिल्पा से कहा कि वो एक दिन लिए उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी किराए पर दें। तब शिल्पा ने भी मजाक में उनसे ट्रॉफी ले जाने को कहा, 'हम इस पर बाद में बात करेंगे।' घर में आने के बाद शिल्पा की मां ने उनकी आरती उतारकर घर में स्वागत किया।
Part - 2 #shilpashinde GRAND WELCOME At Home After Winning Bigg Boss 11
A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashindeee) on
ये सब देखकर शिल्पा ने हंसते हुए कहा, 'मैं कोई जंग जीतकर नहीं आई हूं।' तब शिल्पा के पीछे खड़े एक शख्स ने कहा कि वो भयानक लोगों के बीच रहकर आई हैं। शिल्पा ने इस बात पर अपनी सहमति जताई।
#shilpashinde GRAND WELCOME At Home After Winning Bigg Boss 11
A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashindeee) on
घर में आने के बाद शिल्पा ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने स्वर्गीय पिता की फोटो के सामने रख दी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय उन्हें दिया। घर से बाहर आने के बाद शिल्पा कुछ बड़ा प्लान कर रही हैं। लेकिन इस बारे में अभी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है।
शिल्पा को फिल्म और कई ब्रांड के एंडोर्समेंट के ऑफर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि शिल्पा, सलमान खान की किसी फिल्म में नजर आ जाएं। फिलहाल शिल्पा ने ये कंफर्म किया है कि वो विकास गुप्ता के साथ एक वेब सिरीज में काम करेंगी।