बिग बॉस के घर में लक्जरी बजट टास्क लिलिपुट बनाम जाइंट के दौरान खूब तमाशा हुआ। घर के सदस्यों में अपनी प्रतिद्वंदी टीम को खेल छोड़ने के लिए सारी हदें पार कर दी। इस टास्क के अंत में बिग बॉस ने शिल्पा शिंदे, विकास की टीम को विजेता घोषित किया गया।
इस टीम शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा, बंदगी कालरा और हितेन तेजवानी मौजूद थे। जैसी की बिग बॉस की प्रथा रही है, टास्क के बाद घर के अगले कैप्टन का चुनाव होता है।
कैप्टन बनने के लिए घर से प्रियांक शर्मा और विकास का चुनाव हुआ। कैप्टन बनने के लिए दोनों को डीजे प्ले करना था और घरवालों को अपनी टीम ज्वाइन करने के लिए मनाना था। इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना था कि टास्क के अंत तक उनका डांस फ्लोर खाली न हो।
पढ़ें: Bigg Boss 11: हिना खान की इमेज पर ब्वॉयफ्रेंड के बड़े खुलासे, सलमान के बारे में भी कही बड़ी बात
इस तरह के क्रिएटिव टास्क का पूरा श्रेय बिग बॉस की टीम को जाता है। कैप्टनसी का ये टास्क काफी लंबा चलता है और अंत में इस विकास को इसका विजेता घोषित किया जाता है। हितेन के बाद इस बार विकास को घर का नया कैप्टन बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि विकास इससे पहले भी एक बार घर के कैप्टन बन चुके हैं। हालांकि उस वक्त एक टास्क के दौरान उन्होंने पुनीश पर हमला कर दिया था, जिसके चलते उन्हें कैप्टनसी के दावेदारी से खेल के अंत तक के लिए हटा दिया गया था। बाद में उनपर से यह प्रतिबंध हटा दिया गया।
पढ़ें: सलमान खान के लिए क्या है सबसे घटिया हरकत, बताया बॉलीवुड का सच