{"_id":"5a210c804f1c1b8e698bf2ad","slug":"bigg-boss-11-contestant-hina-khan-boyfriend-says-her-image-is-not-damage-anymore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: हिना खान की इमेज पर ब्वॉयफ्रेंड के बड़े खुलासे, सलमान के बारे में भी कही बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: हिना खान की इमेज पर ब्वॉयफ्रेंड के बड़े खुलासे, सलमान के बारे में भी कही बड़ी बात
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan
बिग बॉस में हिना खान का नाम नए नए विवादों के साथ जुड़ता चला जा रहा है। फिर चाहे शो के होस्ट सलमान खान पर बायस्ड होने का आरोप हो या फिर घर में स्टैंड को लेकर लोगों को द्वारा खिचाई किया जाना। इन सब मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने कहा कि हिना की इमेज बिल्कुल भी खराब नहीं हुई है।
Hina Khan
Bollywoodlife.com को हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने इंटरव्यू दिया है। रॉकी ने हिना खान के बारे में बात करते हुए सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। बिग बॉस में आने के बाद लगातार शो के अंदर और बाहर लागातार ये बात कही जा रही है कि हिना की इमेज खराब हो गई है। इस बारे में रॉकी का कहना है कि हिना की इमेज बिल्कुल भी खराब नहीं हुई है जो लोग उन्हें प्यार करते हैं वो अब भी उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।
पढे़ं- छोटे पर्दे पर शाहरुख खान करेंगे धमाकेदार वापसी, देखिए शो का नया ट्रेलर
पढे़ं- छोटे पर्दे पर शाहरुख खान करेंगे धमाकेदार वापसी, देखिए शो का नया ट्रेलर
Hina Khan
रॉकी से पूछा गया कि क्या शो के दौरान हिना कही गलत दिशा में तो नहीं जा रही। इस पर रॉकी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता ही वो गलत दिशा में जा रही हैं। शो में जो भी हो रहा है हिना सिर्फ उसी के मुताबिक चल रही है। वो हमेशा सही बात पर स्टैंड लेती हैं। जहां तक बात रही उनकी इमेज की तो वो एक शो से ज्यादा बड़ी है। हालांकि ये शो और उनकी जर्नी भी खास महत्व रखती है।
पढे़ं- पद्मावती के सपोर्ट में उतरे BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, दे डाला बड़ा बयान
पढे़ं- पद्मावती के सपोर्ट में उतरे BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, दे डाला बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan
हिना के बाहर आने पर बैकअप प्लान के बारे में रॉकी ने कहा ऐसा कुछ भी प्लान नहीं किया है। शो के दौरान हिना अपनी एक एक बात को सभी के सामने बेबाकी से रखती है। यहां तक की 'वीकेंड के वार' में सलमान के हर सवाल का जवाब बखूबी देती हैं। अगर किसी की भावनाए आहत हुई हैं तो बाहर आने के बाद वो उसे ठीक करने में सक्षम है।
पढे़ं- ईशान-जाह्नवी ने पहले की पूजा, फिर शुरू हुई 'धड़क' की शूटिंग
पढे़ं- ईशान-जाह्नवी ने पहले की पूजा, फिर शुरू हुई 'धड़क' की शूटिंग
विज्ञापन
Hina Khan
शो में हिना खान के सलमान पर शिल्पा के प्रति बायस्ड होने का आरोप लगाया है। इस पर रॉकी का कहना है सलमान खान के फैसले पर सवाल उठाने का तो मतलब ही नहीं है। हिना के अलावा भी कई लोग रडार पर रहते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं निकलता कि सलमान बायस्ड है।
पढे़ं- Bigg Boss 11: इस बार वीकेंड पर आएगा चौंकाने वाला रिजल्ट, सपना चौधरी के बाद आउट होगा फेवरेट सदस्य
पढे़ं- Bigg Boss 11: इस बार वीकेंड पर आएगा चौंकाने वाला रिजल्ट, सपना चौधरी के बाद आउट होगा फेवरेट सदस्य