फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: आज कौन होंगे नॉमिनेट, यहां जानें सबसे पहले

Mon, 06 Nov 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Mon, 06 Nov 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 These Five Contestants Are Nominated For Eviction In Sixth Week
bigg boss

'बिग बॉस 11' के छठे हफ्ते घर से कौन सदस्य बाहर होगा ये तो अगले शनिवार को पता चलेगा। लेकिन घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट कितने सदस्य हुए हैं, इसका खुलासा हो चुका है। घर के कैप्टन होने के नाते पुनीश शर्मा इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हैं। वहीं शो पर आए तीन मेहमानों की वोटिंग के आधार पर शिल्पा शिंदे भी इस हफ्ते नॉमिनेशन की रेस से बाहर हैं। 


 

Bigg Boss 11: 'वीकेंड का वार' में विकास-शिल्पा पर भिड़े घर के ये दो मेहमान
 
Bigg Boss 11 These Five Contestants Are Nominated For Eviction In Sixth Week
बिग बॉस 11 - फोटो : SELF

घर का कैप्टन होने के नाते बिग बॉस ने पुनीश को अधिकार दिया कि वो 7 ऐसे नाम बताएं जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। पुनीश ने हितेन तेजवानी, मेहजबी, बेनाफशा सूनावाला, सब्यसाची सतपथी, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और सपना चौधरी का नाम लिया। घर के बाकी सदस्यों को इन्ही में से किन्ही दो सदस्यों को नॉमिनेट करना था।

Bigg Boss 11 These Five Contestants Are Nominated For Eviction In Sixth Week
बिग बॉस

घरवालों की वोटिंग के आधार पर इस हफ्ते सपना चौधरी, मेहजबी, बेनाफशा, प्रियांक और सब्यसाची को नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा सोमवार के एपिसोड में प्रियांक शर्मा और अर्शी खान का झगड़ा भी देखने को मिलेगा। साथ ही पुनीश और बंदगी की लव स्टोरी भी नए लेवल पर नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 These Five Contestants Are Nominated For Eviction In Sixth Week
बिग बॉस - फोटो : SELF

पिछले हफ्ते के नॉमिनेशन में जो तीन सदस्य टॉप-3 में थे-शिल्पा शिंदे, हिना खान और हितेन तेजवानी, वो इस बार नॉमिनेट नहीं किये गए हैं। वहीं, ढिंचैक पूजा के बाद सबसे कम वोट्स बेनाफशा और सब्यसाची को मिले थे। ये दोनों इस बार भी नॉमिनेट हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान ने घर से बेघर होने के लिए बेनाफशा को जो रिहर्सल कराई थी वह शनिवार को सच साबित होगी या शो से किसी और का पत्ता कटेगा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed