फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: पुनीश के बाद विकास हुए घर से आउट, ये कंटेस्टेंट बनीं Winner

Mon, 15 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 shilpa will be the winner vikas and puneesh out

बिग बॉस 11 के फिनाले में अब केवल कुछ ही घंटे बाकी हैं। अब तक सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब विनर के नाम की घोषणा हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिनाले के एपिसोड में सबसे पहले पुनीश पैसे लेकर घर से बाहर चले जाएंगे और उसके बाद टॉप 3 से कम वोट मिलने के कारण विकास का एलिमिनेशन हो जाएगा। टॉप 2 में हिना खान और शिल्पा शिंदे रहेंगी जिनमें से शिल्पा शिंदे विनर बन जाएंगी। 

bigg boss 11 shilpa will be the winner vikas and puneesh out

आपको बता दें कि टॉप 5 से आकाश के घर से बाहर निकलने के बाद से हर किसी को लग रहा था कि शिल्पा शिंदे ही बिग बॉस विनर बनेंगी। वहीं हिना खान दूसरे और विकास गुप्ता तीसरे स्थान पर रहेंगे। पुनीश शो को पैसे लेकर क्विट कर देंगे और अपने आप को वोट से सेफ कर लेंगे। सूत्रों की मानें तो फिनाले से पहले ही विनर का नाम तय हो गया है।

bigg boss 11 shilpa will be the winner vikas and puneesh out
Shilpa Shinde

पहुत पहले से ही शिल्पा शिंदे को जीताने के लिए सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक ने कमर कस ली थी। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, साढ़े तीन घंटों में शिल्पा शिंदे को 1 मिलियन से भी ज्यादा वोट मिल गए हैं। अगर वोटों के हिसाब से देखा जाए तो उनका जीतना तय था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 shilpa will be the winner vikas and puneesh out
Shilpa Shinde

सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रेंड पर सट्टा लग चुका था। रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा की जीत पर 300 करोड़ का सट्टा लगा था। कहा जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर और आसपास की जगहों पर करीब 1000 करोड़ का सट्टा लगा है। एक बुकी ने Times of India को बताया ज्यादातर लोगों की फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे है। करीब दिल्ली के 30 प्रतिशत लोगों ने उस पर सट्टा लगाया है जबकि पुनीश सबसे कम फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed