बिग बॉस 11 में आज रात बड़ा हंगामा होने के आसार है। एक तरफ तो एक कन्टेस्टेंट को घर छोड़कर जाना पड़ेगा और दूसरी तरफ हिना ने भी घर छोड़ने की बात कही है। लेकिन इन सबके बीच एक बात और निकलकर आई है। दरअसल, डांसर सपना चौधरी ने अर्शी पर बड़ा दाव खेला है।
बिग बॉस 11 में आज की रात इलिमिनेशन की रात होगी। लेकिन घर के हालात कुछ और ही कहानी पेश कर रहे हैं। बता दें कि सपना ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बात ये है कि पहले तो सपना और अर्शी में खूब पटती थी लेकिन अचानक दोनों की दोस्ती में ऐसी दरार पड़ी की दोनों एक दूसरे को मार देने पर उतारु हैं।
लेकिन सपना ने साफ-साफ कर दिया है कि वे घर में रहे या नहीं लेकिन अर्शी का जरूर बुरा हाल करके जाएंगी। सपना ने अर्शी को पीटने और मारने की बात बहुत गुस्से में बोली है। हरियाणवी डांसर ने अपने हरियाणा वाले अंदाज में कह दिया है कि 'मेरे मुंह मत लगियो, ना तो ऐसा हाल करुंगी याद करने लायक।
बता दें कि सपना और अर्शी का पहले बहुत मेलजोल था और दोनों ने कई बार मिलकर ज्योति को भी टारगेट किया था। लेकिन आज रात के एपिसोड में ये पता चलेगा कि आखिर दोनों की नजदीकियां इतनी जल्दी दूरी में कैसे बदल गई।
'वीकेंड का वार' में सपना ने अर्शी की स्कर्ट को लेकर कमेंट किया था जिसपर सलमान ने सपना को आड़े हाथ लिया। सलमान ने कहा कि हर किसी को अपने मनपसंद कपड़े पहनने का हक है। कोई किसी के ड्रेसिंग सेंस में इंटरफेयर नहीं कर सकता।