बिग बॉस 11 में आज का एपिसोड शो का दूसरा वीकेंड शो होगा और आज ही 'फ्राइडे का फैसला' का दिन है। आज के एपिसोड में बिग बाॉस के दो पूर्व कन्टेस्टेंट घर में आएंगे जिनमें टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता और मनु पंजाबी के नाम शामिल हैं।
चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस 11 के आज के एपिसोड में घर में क्या-क्या धमाल होने वाला है। दरअसल, घर के कैप्टन विकास गुप्ता और हिना खान के बीच होने वाली है तू-तू मैं-मैं तो वहीं अर्शी खान और शिल्पा शिंदे करेंगी एक-दूजे पर तगड़ा वार।
जी हां, पहले आपको बताते हैं विकास और हिना के कन्ट्रोवर्सियल प्वाइंट्स के बारे में। दरअसल, हिना खान ने साफ कह दिया है कि वे विकास गुप्ता को घर का कैप्टन बिल्कुल भी नहीं मानेंगी। इसपर कैप्टन विकास का जवाब आता है कि हिना 'तुम जेल जाओगी'। लेकिन हिना कहां चुप होने वाली थीं, उन्होंने कह दिया कि 'मैं जेल जाने को तैयार हूं लेकिन तुम्हें किसी भी हालत में कैप्टन नहीं मानूंगी।
खैर ये तो रहा विकास और हिना का पूरा ड्रामा, लेकिन इनके बीच आज के एपिसोड में आपको विकास और हिना के झगड़े के अलावा 'अंगूरी भाबी' और अर्शी खान का गजब ड्रामा भी देखने को मिलेगा। लेकिन इन सब पर घर के बाहर बैठे दो मेहमानों की नजर रहेगी।
दरअसल, अर्शी और शिल्पा में इस बात को लेकर जंग छिड़ेगी, क्योंकि शिल्पा ने अर्शी को जेल भेजने की बात कही है। शिल्पा ने ये बात विकास को कही थी। इसपर अर्शी आग-बबूला हो चुकी हैं और ये कहती नजर आएंगी कि शिल्पा 'तुम मार खाओगी मुझसे' और इसके साथ ही शिल्पा को पागल कहकर भी पुकारेंगी। इसका मतलब है कि आज भी पिछले वीकेंड की तरह जरुर कुछ अलग होने वाला है।