फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस के साथ पार्टी करते दिखे Bigg Boss कंटेस्टेंट विकास गुप्ता, तारीफ में कह दी यह बात...

Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Vikas Gupta Parties With Pavitra Rishta Actress Ankita Lokhande
Vikas Gupta

रियलिटी शो बिग बॉस 11 की वजह से विकास गुप्ता की फैन फॉ़लोविंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एकता कपूर के खासम खास टीवी प्रोड्यूजर विकास गुप्ता की हर गतिविधी को सोशल मीडिया फॉलो कर रहा है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह एक एक्ट्रेस के साथ पार्टी करते नजर आए।

Bigg Boss 11 Contestant Vikas Gupta Parties With Pavitra Rishta Actress Ankita Lokhande
Vikas Gupta

विकास गुप्ता के साथ पोज दे रही यह एक्ट्रेस है अंकिता लोखंडे। वे दोनों म्यूजिशियन स्टेबिन बेंस की बर्थडे पार्टी में मिले थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विकास गुप्ता ने लिखा, 'जब आप लंबे वक्त बाद दोस्तों से मिलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। अंकिता लोखंडे, बड़े पर्दे पर आपको देखने के लिए मैं बेताब हूं। आप पर गर्व है।' टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से घर घर में मशहूर हुईं अंकिता जल्द बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में वह झलकारी बाई का किरदार निभाती नजर आएंगी। 

Bigg Boss 11 Contestant Vikas Gupta Parties With Pavitra Rishta Actress Ankita Lokhande
Vikas Gupta

बता दें कि विकास गुप्ता अपने प्रोडक्शन हाउस 'लॉस्ट ब्वॉय' के बैनर तले एक वेब सीरीज बना रहे हैं। उनकी यह वेब सीरीज एकता कपूर के स्ट्रीमिंग चैनल 'अल्ट बालाजी' पर प्रसारित होगी। इसमें 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा लीड रोल में दिखेंगे। हाल ही में विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि उन्होंने टीवी एक्टर रवि दूबे के कहने पर रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Vikas Gupta Parties With Pavitra Rishta Actress Ankita Lokhande
Vikas Gupta

वेब सीरीज के अलावा विकास गुप्ता इन दिनों 'लॉस्ट ब्वॉयज वेलफेयर इनीशिएटिव' को लेकर भी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें मोस्ट एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी का अवॉर्ड दिया गया जिसे उन्होंने श्रीदेवी को समर्पित किया। विकास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ‘इस अवॉर्ड को पाने के बाद मुझे भरोसा हो गया है कि मैं कुछ सही कर रहा हूं। मैं अपने इस अवॉर्ड को श्रीदेवी जी के लिए समर्पित करना चाहता हूं। मैम आप हमेशा से प्रेरणास्त्रोत रही हैं। मैं आपके साथ की गई मेरी बातों को हमेशा याद करता रहूंगा।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed