हिना खान बिग बॉस की सबसे कॉन्ट्रोर्शियल कंटेस्टेंट बनकर सामने आई हैं। गर्ल पॉवर का नारा देने वाली हिना ने लड़कियों के खिलाफ जमकर बातें की हैं। फिर उन बातों को भूल भी गईं। पिछले एपिसोड में उन्होंने शिल्पा को कॉल गर्ल कहा था। इस शब्द को बिग बॉस को बीप करना पड़ा था।
'कॉल गर्ल' कहने पर दुखा शिल्पा के भाई का दिल, दिया ऐसा बयान हिना को जिंदगी भर होगा पछतावा
हिना का ये कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीप होने की वजह से लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि आखिर हिना ने शिल्पा को क्या कहा। तभी रूपाली गांगुली ने अपने बयान में कहा था कि हिना ने शिल्पा को कॉल गर्ल नहीं बोला, बल्कि वो कह रही थीं शिल्पा की आवाज नौकर की तरह है।
.@lostboy54 faces questions from Shilpa Shinde's brother. Watch all the action, tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/n82WCYiBIc
वहीं अब इस पर शिल्पा के भाई आशुतोष का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, 'मैं हिना के व्यवहार से काफी दुखी हूं।' आशुतोष ने हिना के एक और बयान के बारे में कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि शिल्पा ओल्ड फैशन हैं। आशुतोष ने कहा, 'शिल्पा एक शिक्षित परिवार से हैं और अगर वो रूढ़िवादी परिवार से होतीं तो आज एक एक्ट्रेस ना होतीं।'
आशुतोष के अलावा अर्शी ने भी एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'हिना ने ऐसा कहा है तो उन्हें इस बात का पछतावा हमेशा रहेगा। मैं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को देखकर हैरान रह गई थी, जहां कहा गया था कि हिना ने शिल्पा को कॉल गर्ल कहा है। मैं इस बयान की निंदा करती हूं।'
बता दें कि हिना और शिल्पा की शुरुआत से ही कभी नहीं बनी। अब दोनों फिनाले में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं। शो में कई बार हिना शिल्पा के लिए भैंस और लूजर जैसे शब्द का इस्तेमाल कर चुकी हैं। वहीं शिल्पा ने भी हिना को सबसे बड़ी नौटंकी कहा है।