जो शख्स दूसरों को हंसाता हो, उसे साल 2017 ने वक्त वक्त पर बहुत रुलाया। शो के को-एक्टर्स से झगड़ा, शो का बंद होना और फिर फिल्म 'फिरंगी' का बॉक्स ऑफिस पर पिट जाना। इन सबके बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा डिप्रेशन में हैं। पर 2017 ने जाते-जाते उनके लिए इतनी बड़ी खबर लेकर आया है जिससे साल भर के उनके तमाम गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे।
{"_id":"5a32842d4f1c1bb6678c1d1b","slug":"bigg-boss-11-and-kapil-sharma-show-finds-spot-in-google-year-in-search-2017-tv-shows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप हुए फिरंगी को मिली साल की बड़ी खुशखबरी, गूगल सर्च में बना 'Bigg Boss'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फ्लॉप हुए फिरंगी को मिली साल की बड़ी खुशखबरी, गूगल सर्च में बना 'Bigg Boss'
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : TWITTER
Trending Videos
Kapil Sharma
- फोटो : Self
सालभर के गूगल टॉप ट्रेंडिंग टीवी शो की फेहरिस्त में भारत के दो शो हैं। इनमें से एक है 'द कपिल शर्मा शो'। दुनियाभर के लोगों ने जिन 10 टीवी शो से जुड़ी जानकारियों और अपडेट्स को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, उनमें से एक कपिल शर्मा का भी शो है। ऐसा तब है जब यह शो बंद हो चुका है। लेकिन भारत का दूसरा शो इससे भी ऊपर वाले पायदान पर है।
बिग बॉस 11
- फोटो : SELF
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' भले ही भारत में टीआरपी रेटिंग्स के लिए जद्दोजहद कर रहा हो, लेकिन दुनियाभर में यह शो काफी पॉपुलर है। टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट में यह शो छठे पायदान पर है। वहीं कपिल शर्मा का कॉमेडी शो नौवें स्पॉट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस
- फोटो : SELF
ये रही साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट-
- स्ट्रेंजर थिंग्स
- 13 रीजन्स वाई
- बिग ब्रदर ब्रेसिल
- गेम ऑफ थ्रोन्स
- आयरन फिस्ट
- बिग बॉस 11
- रिवरडेल
- अमेरिकन स्पॉट्स
- द कपिल शर्मा शो
- माइंडहंटर