देश में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स के परिवार वालों के इसकी चपेट में आने की खबर सामने आ रही है। इस बीच जानकारी सामने आई कि बिग बॉस 12 के प्रतियोगी सौरभ पटेल के पिता का निधन हो गया है। सौरभ के पिता कोरोना से संक्रमित थे। पिता की मौत से अभिनेता सदमे में हैं।
बिग बॉस 12 फेम सौरभ पटेल के पिता का निधन, नसीहत देते हुए बोले- कोरोना के आगे पैसा-ताकत सबकुछ बेकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरभ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'मेरे पापा इस दुनिया में नहीं रहे। शायद वो मेरे पापा कम दोस्त ज्यादा थे। मैं आप सभी को सिर्फ इतना कहना चाहता हूं दिल से, कृपया अगर आप बिंदास घूम रहे हैं या आपके घरवाले कहीं जाने के लिए बोल रहे हैं तो प्लीज उन्हें जाने मत दीजिए क्योंकि जान है तो जहान है।'
View this post on Instagram
सौरभ ने आगे लिखा कि 'ये वो टाइम है, जिसमें पैसा ताकत कुछ काम नहीं आ रहे हैं। मैंने अपने पापा को अपनी आंखों के सामने इस दुनिया से जाते देखा है और मेरे पास सबकुछ था।' सौरभ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'ऑक्सीजन सिलिंडर, डॉक्टर और सोर्स सबकुछ था, फिर भी नहीं बचा पाया। अनुरोध है घर पर रहें। अपनों के साथ जब ऐसा होता है तो दिमाग काम करना बंद कर देता है।'
उन्होंने कहा कि 'आज मैंने अपने पिता को नहीं एक दोस्त को खोया है। अब कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। मैं दुनिया में कुछ भी बन जाऊं, कुछ अच्छा कर लूं, पूरी दुनिया तारीफ कर ले पर वो खुशी नहीं मिलेगी, जितना मेरे पापा खुश होते थे तब उन्हें देखकर मुझे जो खुशी मिलती थी वो मैं बता नहीं सकता।'
इसके साथ ही सौरभ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भी उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोगों की जान जा रही है। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। पापा को लेकर मैंने भी कई अस्पताल का चक्कर लगाया। आप लोगों से अपील है कि घर में रहें।'
View this post on Instagram