फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 महीने के इंतजार के बाद कॉमेडियन कपिल के साथ टीवी पर वापसी करेंगी भारती

Thu, 27 Dec 2018 12:42 PM IST
Trainee Trainee मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 27 Dec 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh waited for nine months
भारती सिंह

लंबे समय के बाद भारती के फैंस के लिए खुशखबरी जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं भारती। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा जल्द ही टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जितना इंतजार कपिल के चाहने वाले कर रहे थे। उतना ही इंतजार उनकी दोस्त भारती भी कर रही थी। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

Bharti Singh waited for nine months
Kapil Sharma and Bharti Singh

जैसा कि आप सभी जानते है कि भारती ने लंबे वक्त तक कपिल शर्मा के साथ काम किया है और अब वह एक बार फिर से उन्हीं के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। भारती ने कहा कि उन्होंने दोबारा कपिल के साथ काम करने के लिए तकरीबन 9 महीने तक इंतजार किया है। शो कि बात करें तो शो में भारती तितली यादव का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 

Bharti Singh waited for nine months
भारती सिंह

शो में भारती कॉमेडियन किकू शारदा की पत्नी के किरदार में होंगी जिनके कुल 11 बच्चे हैं। भारती ने एक बयान में कहा, "मेरे लिए यह इंतजार जनता के इंतजार से ज्यादा था, जब खबरें उड़नी शुरू हुईं कि कपिल का शो बंद होने जा रहा है तो मैंने उसे कॉल किया और कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता दुनिया क्या कह रही है, हम जानते हैं कि तुम कैसे हो"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh waited for nine months
kapil sharma and Krishna

भारती ने कहा, "मैंने उससे कहा कि मैं उसके साथ काम करना चाहती हूं और उसने कहा, "हां भारती, जब भी हम वापस आएंगे तो मैं इस बात की तसल्ली करूंगा कि मैं तुम्हारे और कृष्णा के साथ काम करूं"। भारती ने बताया कि इस बीच उन्हें लगा कि शायद अब ऐसा नहीं होगा और उन्हें दूसरे शोज से ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
Bharti Singh waited for nine months
kapil

"आखिरकार अब इंतजार खत्म हो गया है और 29 दिसंबर को शो पर्दे पर वापस आने जा रहा है"। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के फैंस के लिए बहुत खुशी की बात है। जैसा कि आप सभी जानते होगे की एक लंबे समय के बाद कपिल टीवी के दुनिया में वापसी कर रहे है। अब देखते है कपिल दर्शको के दिल को जितने में कितना कामयाब होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed