फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bhabi Ji Ghar Par Hai fame actor jeetu gupta son ayush passed away at the age of 19 sunil pal shared

Bhabi Ji Ghar Par Hai: 'भाबी जी घर पर है' फेम इस अभिनेता के बेटे का निधन, आखिरी फोटो देख नम हो जाएंगी आंखें

Wed, 28 Sep 2022 01:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 28 Sep 2022 01:56 PM IST
सार

'भाबी जी घर पर है' फेम एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे का निधन हो गया है। यह दुखद जानकारी कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि जीतू गुप्ता का बेटा आयुष महज 19 वर्ष का था। 

विज्ञापन
Bhabi Ji Ghar Par Hai fame actor jeetu gupta son ayush passed away at the age of 19 sunil pal shared
जीतू गुप्ता के बेटे का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन जगत के एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाबी जी घर पर है' फेम एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे का निधन हो गया है। जीतू गुप्ता के बेटा का नाम आयुष हैं और वह महज 19 साल के थे। इस घटना ने जीतू गुप्ता के परिवार को तोड़कर रख दिया है और एक्टर भी अपने बेटे को खोने के गम में सदमे में हैं। कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया के जरिए आयुष के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जीतू गुप्ता के बेटे को याद भी किया।

विज्ञापन

सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए आयुष के निधन का दुखद समाचार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भावुक कर देने वाले शब्द लिखे। कॉमेडियन ने आयुष को याद करते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'RIP, भाबी जी घर पर है के एक्टर, मेरे भाई जीतू के सुपुत्र आयुष (19 साल) नहीं रहे।' सुनील पाल ने अपने कैप्शन में बहुत सारी रोने वाली इमोजी भी बनाई है। इस चीज से ही जाहिर है कि उन्हें अपने दोस्त के बेटे के निधन से गहरा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आयुष गुप्ता काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे और इस बात की जानकारी उनके पिता और अभिनेता जीतू गुप्ता ने ही सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देख किसी की भी आंखें नम हो जाएं। इस तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष गुप्ता की हालत काफी गंभीर थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'बेटे आयुष के बारे में पोस्ट पढ़ने के बाद आप सब लगातार फोन कर उसका हाल पूछ रहे हैं, लेकिन आप लोगों से मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि सिर्फ अपना आशीर्वाद और भगवान से प्रार्थना  केरं। इस समय में बिल्कुल बात करने की स्थिति में नहीं हूं और संभव नहीं है कि इतने सारे कॉल......'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed