जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग टीवी सीरियल बेहद 2 में नजर आ रहे हैं । ये शो दर्शक बहुत पसंद करते हैं । शो से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है । 'बेहद 2' के सेट पर हादसा हो गया, जिसमें एक्टर शिविन नारंग घायल हो गए । उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है । शिविन चोट की वजह से कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं कर पाएंगे ।
2 of 5
शिविन नारंग
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक सीन के दौरान शिविन को भागते हुए दूसरी तरफ जाना था। तेज भागने की वजह से शिविन का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर गए। गिरने से शिविन के हाथ में चोट आ गई। थोड़ी देर के बाद उनके हाथ में सूजन आने लगी। जिसके बाद शिविन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे । यहां पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।
3 of 5
Shivin Narang
- फोटो : amar ujala, mumbai
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शिविन ने बताया कि एक सीन में उन्हें अपने छोटे भाई का पीछा करना था। भागते हुए वो जमीन पर गिर गए और उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया। 'बेहद 2' के सेट पर ये दूसरी बार हादसा हुआ है। इससे पहले जेनिफर विंगेट हादसे का शिकार हो गई थीं।
4 of 5
Shivin Narang
- फोटो : Social Media
शिविन और जेनिफर को अपना पहला सीन एक कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट करना था। इस सीन में जेनिफर को लिफ्ट से ऊपर जाना था। जिस वक्त ये सीन शूट किया गया उस वक्त जेनिफर ने हारनेस पहन रखी थी । वो लिफ्ट के अंदर थी । तभी अचानक से लिफ्ट ने अपना कंट्रोल खो दिया और वो टॉप फ्लोर से नीचे गिर गईं ।
5 of 5
Shivin Narang
- फोटो : amar ujala mumbai
इस दौरान जेनिफर की हारनेस लिफ्ट में फंस गई और वो उसके साथ नीचे खिंचती चली गई । तभी शिविन वहां आए और उन्होंने जेनिफर को बचाया । बता दें कि बेहद 2 टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है ।