फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसला: छोटे पर्दे पर राम के किरदार में मशहूर हुए ये छह सितारे, पसंदीदा कौन?

Sat, 09 Nov 2019 11:34 AM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 09 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
actors who played the character of lord rama in television industry
टीवी पर राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता - फोटो : amarujala.com

अयोध्या में राम जन्मभूमि की विवादित जमीन को लेकर फैसला आ चुका है। लोगों को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार था। ये मामला जमीन से कहीं ज्यादा लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। लोग भगवान राम को हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक मानते हैं। वैसे तो हम सभी ने कई बार रामायण देखी व सुनी होगी लेकिन भगवान राम की छवि को हमारे सामने प्रस्तुत किया है रुपहले पर्दे ने। ऐसे में आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भगवान राम का किरदार निभाया है।

actors who played the character of lord rama in television industry
ramayan - फोटो : file photo

भगवान राम की छवि सबसे पहले दुनिया के सामने लाने वाले थे रामानंद सागर। 1987 में रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाया, जिसमें भगवान राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने। इस सीरियल के बाद अरुण गोविल घर-घर में काम के ही नाम से पहचाने जाने लगे थे। इस सीरियल के बाद से अरुण को लोग भगवान राम के नाम से ही पुकारने लगे थे। लोग उनकी पूजा किया करते थे।

actors who played the character of lord rama in television industry
Nitish Bharadwaj - फोटो : file photo

साल 2002 में एक बार फिर से इस सीरियल को रीक्रिएट किया गया। इस सीरियल में राम का किरदार नीतिश भारद्वाज ने निभाया था। नीतिश इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण का भी किरदार निभा चुके थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actors who played the character of lord rama in television industry
Gurmeet Choudhary

इसके बाद लगातार कई बार रामायण को रीक्रिएट किया गया। हर बार किरदारों को बदलकर इसको नया रूप देने की कोशिश की गई। साल 2008 में एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुए रामायण में अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का किरदार अदा किया था।

विज्ञापन
actors who played the character of lord rama in television industry
गगन मलिक - फोटो : Social Media

वहीं साल 2015 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल महाबली हनुमान में भी भगवान राम के किरदार को दिखाया गया था। इसमें अभिनेता गगन मलिक ने भगवान राम का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed