उर्फी जावेद हमेशा अतरंगी कपड़े पहनकर सड़कों पर निकल जाती हैं। इसके लिए उर्फी को कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। हालांकि उर्फी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन उर्फी का ये कारनामा दुबई में उनपर ही भारी पड़ गया है। उर्फी ने एकबार फिर रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से मुसीबत को न्योता दे दिया है। जिसके बाद पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते कई दिनों से उर्फी दुबई में हैं। वह अपने अगले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के सिलसिले में वहां गई हैं। उर्फी वहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई हैं। उन्होंने दुबई में रिवीलिंग ड्रेस पहनी तो अभिनेत्री दुबई सरकार ने निशाने पर आ गई हैं। उर्फी ने खुद के बनाए हुए आउटफिट में दुबई में अपने इंस्टाग्राम के लिए एक वीडियो शूट किया था। दुबई के लोगों को उर्फी का आउटफिट काफी रिवीलिंग लगा।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती के लिए बनाया क्रिसमस को खास, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : insta
उर्फी ने अपना वीडियो किसी खुली जगह पर शूट किया था। दुबई के नियमों के अनुसार उस जगह पर रिवीलिंग कपड़े पहनकर शूट करने की इजाजत नहीं है। अब पुलिस ने उर्फी से इस बारे में पूछताछ की है। कहा जा रहा है कि दुबई पुलिस उर्फी को भारत आने के लिए उनकी टिकट भी पोस्टपोन कर सकती है। बता दें कि उर्फी अक्सर अपने कपड़ों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं।
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन उर्फी जावेद की तबीयत भी बिगड़ गई थी। गले में इन्फेक्शन होने के कारण उर्फी को अस्पताल जाना पड़ गया था। बता दें कि बोल्ड कपड़ों के कारण उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। लेकिन वह फिर भी बेबाकी और बिंदास तरीके से रहती हैं।