{"_id":"5e69ca188ebc3eebbb552b96","slug":"archana-puran-singh-share-behind-the-scene-video-with-chandu-from-the-sets-of-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर चंदू का फूटा दर्द, अर्चना पूरन सिंह से की कपिल शर्मा की शिकायत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर चंदू का फूटा दर्द, अर्चना पूरन सिंह से की कपिल शर्मा की शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंदन प्रभाकर के साथ अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Social Media
Link Copied
टेलीविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा ही लाइम लाइट में रहता है। इन दिनों इस शो के कुछ बैक स्टेज वीडियो काफी आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। शो में हर हफ्ते कोई ना कोई गेस्ट आता रहता है। कपिल शर्मा और उनके शो का हिस्सा बने सभी कॉमेडियन और एक्टर इन गेस्ट के साथ काफी मस्ती करते हैं। ऐसे में अब शो से जुड़े बैक स्टेज वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
इन बीटीएस वीडियो (BTS Videos) को शो की जज अर्चना पूरन सिंह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती हैं। इन वीडियोज को अर्चना के फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में जो वीडियो साझा किया गया है इस वीडियो में शो में चंदू की भूमिका निभाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन चंदन प्रभाकर अर्चना के साथ अपना दर्द बयां कर रहे हैं।
3 of 5
चंदन प्रभाकर के साथ अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : Social Media
इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह अचानक से ही लाउंज रूम में जाती हैं। वहां पहले से ही शो में चंदू बने चंदन प्रभाकर मौजूद रहते हैं और शीशे में देख रहे होते हैं। अर्चना चंदन का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं, 'चंदन तू क्या कर रहा है, लिपस्टिक देख रहा है अपनी...सुमोना के होंठ नहीं हैं तेरे। तू जो भी बने कपिल हमेशा तुझे भिखारी बना देता है।' अर्चना की इस बात को सुनकर चंदन भी अपना दुख अर्चना के साथ बांटते हैं।
चंदन कहते हैं, 'पता नहीं उसने मुझे हमेशा से भिखारी देखा है, मैं अच्छे कपड़े भी डाल लूं ना तो वो कहता है कि किसके हैं ये कपड़े।' इस वीडियो को अर्चना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अर्चना ने लिखा है, 'चंदू पकड़ा गया। जब बीटीएस कैमरा पहुंचा लाउंज के अंदर तो चंदू क्या कर रहा था।' अर्चना पूरन सिंह का यह बीटीएस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : sony
गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह अक्सर ही शो के सेट से बीटीएस वीडियो (बिहाइंड द सीन वीडियो) साझा करती रहती हैं। इन वीडियोज को शो के फैन्स काफी पसंद करते हैं। फैन्स मांग करते हैं कि इस तरह के वीडियोज ज्यादा से ज्यादा अपलोड किए जाएं। इससे पहले अर्चना ने एक और वीडियो साझा किया था जिसमें दिखाया गया था कि द कपिल शर्मा शो किस तरह से शूट किया जाता है। इस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।