फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के साथ शादी का एलान कर चुकी थीं अंकिता लोखंडे, फिर भी टूट गया दोनों का 'पवित्र रिश्ता'

Fri, 17 Jul 2020 07:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Jul 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Talks About Marriage With Sushant Singh Rajput In a Throwback Video of Movers and Shakers
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत चुका है। उनके निधन के बाद से ही उनसे जुड़ी कई पुरानी बातों के बारे में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद सबसे ज्यादा लाइम लाइट में रहा उनका और अंकिता का 'पवित्र रिश्ता'। दोनों के कई पुराने वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अब अंकिता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की थी।

Ankita Lokhande Talks About Marriage With Sushant Singh Rajput In a Throwback Video of Movers and Shakers
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे, शेखर सुमन के टेलीविजन शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' में पहुंची थीं। इस शो के दौरान अंकिता ने अपने और सुशांत के रिलेशन को लेकर कई बातें साझा की थीं। इसी दौरान अंकिता ने दोनों की शादी को लेकर भी बात की थी। अंकिता ने बताया था कि दोनों कब शादी में बंधन में बंधेंगे?

Ankita Lokhande Talks About Marriage With Sushant Singh Rajput In a Throwback Video of Movers and Shakers
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

शो के दौरान शेखर सुमन ने जब अंकिता से पूछा कि जब आप एक पॉपुलर डांस शो से बाहर हो गई थीं तो आपने अपना गुस्सा किस पर उतारा था? इस बात का जवाब देते हुए अंकिता ने तुरंत कहा सुशांत के ऊपर। आगे अंकिता ने बात को बढ़ाते हुए कहा कि शो में जब सुशांत को 30 प्वाइंट्स मिले थे तो मैं हैरान हो गई थी। मैंने उससे कहा था कि आखिर तुम पूरे 30 प्वाइंट्स कैसे ला सकते हो? मैं उससे बहुत ईर्ष्या करने लगी थी जब शो की कोरियोग्राफर डांस के दौरान उसकी बांहो में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Talks About Marriage With Sushant Singh Rajput In a Throwback Video of Movers and Shakers
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media

अंकिता से जब पूछा गया कि उन दोनों में से बेहतर डांसर कौन है तो अंकिता ने मजाकिया अंदाज में अपना नाम लिया था। उन्होंने आगे कहा, 'सुशांत जब इस शो से बाहर हुआ तो उसे काफी बुरा लगा था। दरअसल जब उसे बैक प्रॉब्लम होने लगी थी तो उसने शो छोड़ दिया था। लेकिन वो चाहता था कि मैं शो में रहूं। वो मुझसे बेहद प्यार करता है और मैं भी।' इस दौरान अंकिता से जब दोनों की शादी के बारे में बात की गई तो अंकिता ने कहा था, 'हम अगले साल शादी करने वाले हैं। हमारा पवित्र रिश्ता बहुत स्ट्रॉन्ग है।'

विज्ञापन
Ankita Lokhande Talks About Marriage With Sushant Singh Rajput In a Throwback Video of Movers and Shakers
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि ये वीडियो काफी पुराना है। इस दौरान अंकिता डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के बारे में बात कर रही थीं। इस शो के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद साल 2016 में अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम करने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे।

पढ़ें: ब्रांडिंग के लिए दिलजीत ने लगाया पूरा जोर, हर हफ्ते छोड़ रहे नई फिल्म की सुरसुरी, अब इस सीक्वेल की बारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed