{"_id":"5f111c4e8ebc3e63c03def78","slug":"tv-actors-who-settle-in-abroad-and-quit-tv-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद विदेश में बस गए छोटे पर्दे के ये मशहूर कलाकार, टीवी इंडस्ट्री से कर लिया किनारा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के बाद विदेश में बस गए छोटे पर्दे के ये मशहूर कलाकार, टीवी इंडस्ट्री से कर लिया किनारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं प्यार में शर्तें नहीं होतीं। जब दो लोग एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं तो कई बार वो अपने पार्टनर के लिए सब कुछ छोड़ देते हैं। बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सितारे हैं जो शादी के बाद अब विदेश में बस गए हैं। इन कलाकारों का ना तो अब देश लौटने का इरादा है और ना ही वो फिर से टीवी में काम करना चाहते हैं। बॉलीवुड के कई नामों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली हैं। आज हम आपको टीवी के ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जो शादी के बाद विदेश में सेटल हो गए हैं।
2 of 6
समीक्षा, शैल ओसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ इसी साल तीन जुलाई को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने सिंगापुर में गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया है। उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है। अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी।
3 of 6
मिहिका वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने 'ये हैं मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बहन का रोल किया था। शादी के बाद मीहिका ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वो पति आनंद कपाई के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पत्नी के साथ संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
'ये हैं मोहब्बतें' में काम चुके अभिनेता संग्राम सिंह ने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले संग्राम अपने पार्टनर के साथ विदेश में बस गए हैं। उन्होंने नॉर्वे की रहने वालीं गुरकिरन कौर से अरेंज मैरिज की। गुरकिरन नॉर्वे में वैट कंसलटेंट हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पति के साथ श्वेता केसवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल और अभिनेत्री श्वेता केसवानी ने बहुत पहले ही अपना आशियाना विदेश में बसा लिया। श्वेता ने 'कहानी घर घर की', 'देस में निकला होगा चांद', 'बा, बहू और बेबी' जैसे कई शोज में काम किया है। उन्होंने 2008 में अमेरिकी अभिनेता एलेक्स ओ नेल से शादी की। 2011 में कपल का तलाक हो गया। अगले ही साल 2012 में श्वेता ने केन एंडीनो से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। श्वेता और केन की एक बेटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।