{"_id":"5a9f81144f1c1b4e588bc410","slug":"anita-hassanandani-will-playing-nagin-role-in-naagin-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नागिन-3' में विलेन बनेंगी ये फिल्मी एक्ट्रेस, सांप बनकर देंगी नायिका को जबरदस्त टक्कर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नागिन-3' में विलेन बनेंगी ये फिल्मी एक्ट्रेस, सांप बनकर देंगी नायिका को जबरदस्त टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
सीरियल निर्माता एकता कपूर का शो 'नागिन-3' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो की शूटिंग को लेकर नागिन की पूरी टीम काफी व्यस्त है। इस सीरियल में किसका क्या किरदार होगा, इसको जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नागिन का नया लुक सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'नागिन-3' में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी निगेटिव रोल में नजर आ सकी हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीता की सीरियल से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में अनीता का गुस्से से भरा नागिन अवतार नजर आ रहा है।
'नागिर-3' से जुड़े अन्य किरदार की बात करें तो इस सीरियल में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी नजर आएंगी। उनका इस सीरियल में पॉजीटिव रोल होगा। इसके अलावा अभिनेता करणवीर बोहरा भी नजर आएंगे। करणवीर नागिन के दूसरे भाग में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीते दिनों 'नागिन-3' के निर्माताओं ने सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था, जो काफी लोगों को पसंद आया है। पता हो 'नागिन-3' से पहले 'नागिन' और 'नागिन-2' में मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थीं। इस सीरियल में मौनी की एक्ट्रिंग को काफी लोगों ने पसंद किया था।
A post shared by Naagin (@naagin3_colors) on