छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बेटे आरव को जन्म देने के बाद से वो परिवार में व्यस्त नजर आ रही हैं। अनीता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर आरव की क्यूट तस्वीरें साझा करती हैं। इतना ही नहीं वो अपने पति रोहित रेड्डी के साथ रोमांटिक और मजेदार वीडियो भी साझा करती हैं। रोहित और अनीता टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग और कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। रोहित भी अनीता के साथ मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लॉकडाउन के चलते दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे से वक्त दे पा रहे हैं। ऐसे में उनकी मस्ती और शरारत पहले से काफी बढ़ गई है। अब हाल ही में अनीता ने एक ऐसा ही मजेदार वीडियो साझा किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो: अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी को मारा थप्पड़, जानें क्या है माजरा
पिछले काफी समय से अनीता बेटे आरव के साथ ही तस्वीर साझा करती नजर आ रहीं थीं। हालांकि इस बार उन्होंने जो वीडियो साझा किया उसमें उनके पति रोहित नजर आए। वीडियो में दिख रहा है कि अनीता पहले रोहित को बैठाती हैं और फिर उनसे कहती हैं कि, 'मेरे पास एक अदृश्य धागा है। इसे मैं आपके एक कान से डालकर दूसरे कान से निकाल लूंगी'।
View this post on Instagram
इसके बाद रोहित बैठे रहते हैं और अनीता कान के पास हाथ घूमाकर उनसे पूछती हैं कि कुछ महसूस हुआ? जब रोहित मना कर देते हैं तो अनीता उन्हें अचानक थप्पड़ जड़ देती हैं और फिर हंसने लगती हैं।असल में ये कोई सच का थप्पड़ नहीं था बल्कि अनीता ने अपने पति के साथ मजेदार प्रैंक किया था।
इसके जवाब में रोहित ने भी कहा को वो भी बदला लेंगे। इस वीडियो तो साझा करते हुए अनीता ने लिखा, 'प्लीज इसे घर पर जरूर ट्राई करें, साथ ही लिखा, 'ये वो मैजिक ट्रिक है जो हर बीवी को पसंद आएगा'। उनके वीडियो पर टीवी की कमौलिका यानि उर्वशी ढोलकिया ने भी हंसने वाला कमेंट किया है। फैंस भी अनीता के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि अनीता हसनंदानी ने टीवी पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वो 'ये हैं मोहब्बतें', 'काव्यांजलि', 'नागिन' जैसे कई हिट शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया था। साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। इसी साल फरवरी के महीने में वो एक बेटे की मां बनीं। रोहित और अनीता ने बेहद दिलचस्प तरीके से अपने बेटे का सोशल मीडिया पर स्वागत किया था।